एक्सप्लोरर

NASA Chief In India: पीएम मोदी के अंतरिक्ष यात्री बनने वाले सवाल पर क्या बोले नासा प्रमुख बिल नेल्सन?

NASA Chief ON PM Modi: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने पीएम मोदी के अंतरिक्ष यात्री बनने के सवाल पर बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है.

India-America On Space Center: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन इस दिनों भारत दौरे पर है. वो यहां भारतीय वैज्ञानिकों से मुलाकात कर रहे हैं. साथ ही नासा और इसरो के बीच चल रहे मिशन लेकर खुलकर बात कर रहे हैं. मंगलवार को नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं. 

एनडीटीवी से बात करते हुए नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा कि अंतरिक्ष की सैर कर पाना किसी भी राजनेता के लिए बेहद कीमती अनुभव हो सकता है. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अंतरिक्ष यात्री हो सकते हैं? इस सवाल के जवाब में नेल्सन ने कहा कि उन्होंने खुद एक राजनेता के रूप में अंतरिक्ष शटल पर उड़ान भरी थी और प्रधानमंत्री मोदी एक अंतरिक्ष प्रेमी हैं. 

राजनेता के लिए अंतरिक्ष और शानदार अनुभव 

उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष में उड़ान भरना किसी भी राजनेता के लिए एक शानदार अनुभव है. वहीं, किसी राष्ट्र प्रमुख के लिए तो यह और भी शानदार हो जाता है. उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि 'अंतरिक्ष में कोई राजनीतिक सरहदें नहीं रहतीं, कोई धार्मिक या नस्ली सरहदें भी नहीं रहतीं. वहां हर कोई सिर्फ एक पृथ्वी का नागरिक होता है.'

चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को दी बधाई 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जिक्र करते हुए बिल नेल्सन ने कहा कि इसके लिए भारत बधाई का पात्र है. अमेरिका अगले साल चांद के साउथ पोल पर कई प्राइवेट लैंडर लॉन्च करने वाला है. लेकिन भारत ऐसा करने वाला पहला देश था. नेल्सन ने आगे कहा कि अंतरिक्ष यात्री के चयन में नासा की कोई भूमिका नहीं होगी, इसका चयन इसरो द्वारा किया जाएगा. बता दें कि अगर ऐसा होता है तो 1984 में राकेश शर्मा के बाद पहली बार कोई भारतीय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएगा.

गौरतलब है कि नासा और इसरो मिलकर अगले साल  NASA-ISRO सिंथेटिक अपेचर रडार (NISAR) भी लॉन्च करने वाले हैं. ये दुनिया की सबसे महंगी सैटेलाइट्स में से एक होगी. यह मिशन 2024 में लॉन्च होगा, जो धरती की निगरानी करेगा और पर्यावरण में हो रहे बदलावों का अध्ययन करेगा और भूकंप व अन्य आपदाओं की जानकारी देगा.

ये भी पढ़ें: US Murder Case: अमेरिका में भारतीय लड़के ने दादा-दादी और चाचा का किया कत्ल, खुद दी पुलिस को जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget