एक्सप्लोरर

म्यांमार: आम चुनावों के लिए मतदान शुरू, 3.7 करोड़ मतदाता अपना उम्मीदवार चुनेंगे

म्यांमार में आम चुनाव के लिए मतदान रविरार को शुरू हो गया है. जिसमें देश भर के 3.7 करोड़ मतदाता अपना उम्मीदवार चुनेंगे.

यांगून: म्यांमार में रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें देश भर के 3.7 करोड़ मतदाता अपना उम्मीदवार चुनेंगे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनावों के लिए कुल 42,047 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां सारे इंतजाम कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखकर किए गए हैं. मतदान केन्द्र सुबह 6 बजे खोले गए.

केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, 1,117 संसदीय सीटों के लिए 87 राजनीतिक दलों और 260 निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 5,639 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें से 1,565 उम्मीदवार हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव्स (निचले सदन) के लिए, 779 उम्मीदवार हाउस ऑफ नेशनलाइट्स (उच्च सदन) के लिए, 3,112 उम्मीदवार क्षेत्रीय या राज्य विधानसभाओं के लिए और 183 जातीय अल्पसंख्यक सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

उपराष्ट्रपति हेनरी वान थियो चिन उच्च सदन की सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं

चुनावों में सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी ने 1,106 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि संसदीय सीटों के लिए यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) के 1,089 उम्मीदवार हैं. राष्ट्रपति यू विन म्यिंट और राज्य काउंसलर आंग सान सू ची निचले सदन की सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उपराष्ट्रपति हेनरी वान थियो चिन उच्च सदन की सीट के लिए मैदान में हैं. यूएसपी के अध्यक्ष यू थान हेटे भी निचले सदन की सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 शहरों और बागो क्षेत्र के 665 गांवों में यह कहकर चुनाव कराने से इंकार कर दिया है कि यह क्षेत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक शर्त को पूरा नहीं करते हैं. वहीं चुनाव पर नजर रखने के लिए देश और विदेश के कुल 8,858 पर्यवेक्षक पंजीकृत हैं. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए नियमों के तहत परिणामों की घोषणा करने के लिए कोई चुनाव केंद्र स्थापित नहीं किया जाएगा.

चुनाव परिणाम राज्य के संचालित मीडिया समेत ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से जारी किए जाएंगे

सोमवार से चुनाव परिणाम राज्य के संचालित मीडिया, आधिकारिक वेबसाइटों और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से जारी किए जाएंगे. म्यांमार को विदेश में रहने वाले अपने नागरिकों से लगभग 75,000 अग्रिम वोट मिले हैं और स्थानीय स्तर पर डले शुरूआती वोटों की संख्या 3 नवंबर तक लगभग 30 लाख तक पहुंच गई थी.

बता दें कि 2015 में सत्तारूढ़ पार्टी एनएलडी ने चुनाव जीता था और 2016 से वह सरकार चला रही है, जिसका कार्यकाल मार्च 2021 में खत्म होगा.

यह भी पढ़ें.

US Presedential Election: बाइडन-हैरिस की जीत से खुश बॉलीवुड सितारे, यूं दे रहे हैं बधाईयां

अमेरिका: 20 जनवरी को जो बाइडेन के पद ग्रहण करते ही ट्रंप खो देंगे ट्विटर पर विशेषधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget