एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के रावलपिंडी में हिंदुओं और ईसाइयों के घरों को तोड़ा गया, सामान सड़क पर फेंका

Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मामला सामने आया है जिसमें हिंदुओं और ईसाइयों के घरों को तोड़ दिया गया है और सामान को सड़कों पर फेंक दिया गया.

Hindu House Demolished: पाकिस्तान के रावलपिंडी में अधिकारियों ने हिंदू और ईसाइयों के घरों को तोड़ दिया है. ये लोग इलाके में पिछले 70 सालों से रह रहे थे. पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों में आते हैं. सूत्रों के मुताबिक, 27 जनवरी को रावलपिंडी के छावनी क्षेत्र में एक हिंदू परिवार, एक ईसाई परिवार और शियाओं के कम से कम पांच घरों को ध्वस्त कर दिया गया था और उनका सामान मोहल्ले की सड़कों पर फेंक दिया गया.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, हिंदू परिवार को पास के ही मंदिर में शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा तो वहीं, ईसाई परिवार और शिया परिवार को बिना किसी आश्रय के ही रहना पड़ रहा है. सूत्र बताते हैं कि पीड़ित परिवारों ने अदालत से स्टे ऑर्डर लेने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने बल प्रयोग करके उनके घरों को तोड़ दिया.

क्या कहना है पीड़ितों का?

एक हिंदू पीड़ित ने कहा, "वो लोग माफिया हैं और कम से कम 100 लोगों के ग्रुप में आए थे. उन्होंने हमें परेशान भी किया, हम पर हमला भी किया क्योंकि हमने उनका मुकाबला करने की कोशिश की. वे इतने शक्तिशाली हैं कि पुलिस स्टेशन में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई."

पीड़ित ने कहा कि अदालत में भी उनका विरोध करने की कोशिश की लेकिन कैंट के पास रहने वाले एक जज नवीद अख्तर उनका पक्ष लेते हैं. उन्होंने आगे कहा. “हमारे पास सभी कागज हैं क्योंकि हम यहां पिछले 70 सालों से रह रहे हैं. उनके पास तो कागज भी नहीं हैं. हमें नोटिस थमा दिया गया और सामान संभालने तक का वक्त नहीं दिया. अब मंदिर में शरण लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.”

अल्पसंख्यक कर रहे उत्पीड़न का सामना

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक पिछले कई दशकों से उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं. देश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर सरकार, पुलिस और यहां तक कि न्यायपालिका भी मूकदर्शक बनी हुई है.

एएनआई से बात करते हुए, पाकिस्तान के एक विशेषज्ञ, डॉ अमजद अयूब मिर्जा ने कहा, "पाकिस्तान में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कुछ ऐसा नहीं है जो हमारे लिए नया है. जब से हिंदुस्तान को विभाजित करके धर्म के नाम पर बनाए गए इस अवैध और नकली देश की स्थापना की गई है तब से हमने हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों के उत्पीड़न को देखा है.”

ये भी पढ़ें: Pakistan Inflation: पेट्रोल-डीजल में 35 रुपये का इजाफा, केरोसीन की कीमतें भी आसमान पर, जानें प्रति लीटर अब कितना है दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget