एक्सप्लोरर

Marriage With Cooker: भरोसेमंद बीवी नहीं मिलने पर शख्स ने कुकर से की शादी, चार दिन बाद जो हुआ...

Marriage With Cooker: इंडोनेशिया में कुकर से शादी करे का एक मामला सामने आया है, शख्स को भरोसेमंद बीवी नहीं मिलने पर उसने अपने कुकर से ही शादी कर ली.

Marriage With Cooker: सोशल मीडिया के दौर में लोग फेमस होने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं. कई लोग तो बकायदे वायरल कंटेंट तैयार करके सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. कुछ लोग बकायदे कॉमेडी वीडियो बनाते हैं और उसको वायरल कराने की कोशिश करते हैं. इनमें से कई वीडियो तो ऐसे होते हैं समाज की सच्चाइयों को उजागर करने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित होते हैं. आज हम एक ऐसे वाकये को बताने जा रहे हैं जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया गया है कि जब एक शख्स को भरोसेमंद बीवी नहीं मिलती तो वह अपने खाना पकाने वाले कुकर से शादी कर लेता है. सुनने में यह बड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह एक सच घटना है. 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे पोस्ट के बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि कुकर से शादी करने वाला शख्स खोइरुल अनम है जो इंडोनेशिया का रहने वाला है. इस शख्स ने अपने चावल बनाने वाले बर्तने से शादी करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. खोइरुल अनम ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि शादी के समय वह बकायदे शादी के कपड़े पहने हुए है. इतना ही नहीं खोइरुल अनम ने अपनी होने वाली बीवी को भी दुल्हन वाला कपड़ा पहनाया है और घूंघट भी में है. शादी के दौरान दोनों एक दूसरे के बगल में बैठे हैं. एक तस्वीर में खोइरुल अनम अपनी बीवी कुकर को चूमते हुए नजर आ रहा है. एक अन्य तस्वीर में खोइरुल शादी के कागज पर साइन कर रहा है. इस दौरान उसके बगल में कुकर भी है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pic talks (@ghost_cripples)

खोइरुल ने कुकर से शादी की बताई वजह
वैसे तो यह पोस्ट मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यह घटना साल 2021 की है. तब खोइरुल अनम ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'मैंने अपने चावल बनाने वाले कुकर से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि वह निष्पक्ष, आज्ञाकारी, प्रेमपूर्ण और खाना पकाने में अच्छा था.' सोशल मीडिया पर खोइरुल की यह पोस्ट आग की तरह फैल गई, लेकिन चार दिन बाद ही खोइरुल ने कुकर के साथ तलाक की घोषणा कर दी. उन्होंने लिखा कि हम कुकर के साथ अलग हो रहे हैं क्योंकि यह सिर्फ खाना ही बना सकता है. ऐसे में कहा जा रहा है कि कुकर से शादी और तलाक सोशल मीडिया स्टंट से अधिक कुछ नहीं है.

लोगों ने क्या कहा?
खोइरुल अनम के बारे में अधिक रिसर्च करने पर पता चला कि ये इंडोनेशिया में काफी चर्चित हैं. अपने सोशल मीडिया फैंस के मनोरंजन के लिए अजीबो-गरीब कारनामें करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को दोबारा शेयर किया गया, इसके बावजूद यह वायरल हो गया है. इसपर 3 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि निर्जीव वस्तु को भी लाइफ पार्टनर मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Kruger National Park: 'अंडा चोर' से भिड़ी चिड़िया लेकिन नहीं बचा पाई अपने अंडे, क्रूगर नेशनल पार्क का वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget