एक्सप्लोरर

'मालदीव जल्द वापस भेजेगा भारतीय सेना', नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और क्या बोले?

मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पदभार ग्रहण करने से पहले कहा है कि वह देश में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने के अपने वादे पर कायम रहेंगे.

Maldives: मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि मालदीव अपने तटों से भारतीय सैन्य कर्मियों को जितनी जल्दी हो सके वापस भेजने के लिए काम करेगा. गौरतलब है कि मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को हराने वाले मुइज्जू 17 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मुइज्जू ने जोर देकर कहा कि यह देश की विदेश नीति के लिए जरूरी है. मालदीव के तटों से भारतीय सेना की वापसी उनके चुनाव अभियान की मुख्य नीति थी. उन्होंने कहा, "मैं मालदीव से सैन्य कर्मियों को जल्द से जल्द वापस भेजने के लिए काम कर रहा हूं और इसके लिए मैं भारत के साथ स्पष्ट और विस्तृत राजनयिक परामर्श करूंगा."

भारत सरकार से करेंगे चर्चा
उन्होंने कहा कि यहां उनका फोकस सैन्य कर्मियों की वास्तविक संख्या पर नहीं है, बल्कि इस पर है कि मालदीव में कोई भी भारतीय सैनिक न रहे. हम इसको लेकर भारत सरकार से भी चर्चा करेंगे और इसके लिए आगे का रास्ता निकालेंगे.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले मोहम्मद मुइज्जू ने कहा था कि वह मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने के अपने अभियान के वादे पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा था, ''लोगों ने हमें बताया है कि वे यहां विदेशी सेना नहीं चाहते.''

'भारतीय सैनिकों की जगह नहीं लेंगे दूसरे देश के सैनिक'
मुइज्जू ने ब्लूमबर्ग से कहा, ''हम सभी देशों से सहायता, सहयोग चाहते हैं. हम ऐसे द्विपक्षीय संबंध चाहते हैं, जो पारस्परिक रूप से लाभकारी हो.'' इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि मालदीव में भारतीय सैनिकों की जगह दूसरे देशों के सैनिक नहीं लेंगे.

मुइज्जू को माना जाता है चीन समर्थक
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मुइज्जू को व्यापक रूप से चीन का समर्थक माना जाता है. चुनाव में उनकी जीत के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीन मालदीव के लोगों की पसंद का सम्मान करता है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को बधाई देता है.

यह भी पढ़ें- इजरायल-हमास युद्ध ने कैसे चीन की उम्मीदों पर फेरा पानी? मिडिल ईस्ट में ड्रैगन को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget