एक्सप्लोरर

Bullet Train: दुनिया में कई तरह की ट्रेनें पर चीन की बुलेट ट्रेन है खास...तेज रफ्तार के साथ मिलती है लग्‍जरी सुविधाएं

China Bullet Train: टेक्नोलॉजी के मामले में चीन को दुनिया भर में जाना जाता है. अपनी इसी टेक्नोलॉजी की बदौलत हाई स्पीड ट्रेनों के मामले में यह देश सबसे पहले आता है.

China Bullet Train: विश्व में कई तरह की ट्रेन हैं लेकिन चीन की बुलेट ट्रेन विश्व विख्यात है. इस ट्रेन की खासियत है कि ये कभी भी 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे नहीं जाती है. यानी यह ट्रेन केवल 200 की स्पीड से ज्यादा पर ही चलती है. इस ट्रेन को अगर भारत में लाया जाए तो दिल्ली से कोलकाता का 1200 किमी का सफर मात्र 4 घंटे में पूरा हो जाएगा. 

अभी भारत में बुलेट ट्रेन पर काम चल रहा है. जल्द ही देश को तेज सफर का अनुभव मिलेगा लेकिन इससे पहले एबीपी न्यूज़ के हाथ कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें लगीं है जो दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की हैं. चीन के रेलवे स्टेशन भारत से काफी अलग हैं. इन्हें एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है. 

ट्रेन आने पर ही खुलता है प्लेटफॉर्म 

प्लेटफॉर्म पर कोई यात्री इंतजार नहीं कर सकता है. स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करने की अलग जगह है वहीं सब बैठते हैं. जब ट्रेन आएगी तब ही प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रास्ता खुलेगा. इसलिए प्लेटफॉर्म हमेशा खाली रहते हैं और ट्रेन के आस-पास भी कोई नहीं दिखता है. 


Bullet Train: दुनिया में कई तरह की ट्रेनें पर चीन की बुलेट ट्रेन है खास...तेज रफ्तार के साथ मिलती है लग्‍जरी सुविधाएं

स्टेशन पर एयरपोर्ट वाली सुविधाएं 

चीन के हर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा जांच होती है. सामान को लगातार स्कैन किया जाता है और पहचान पत्र चेक किए जाते हैं. सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना होता है. यहां भारत के एयरपोर्ट की तरह कई सुविधाएं दी गई हैं. खाने पीने से लेकर खरीददारी तक लगभग सभी कुछ मौजूद होता है. ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है. 

चीन का हांग्जो रेलवे स्टेशन 2013 में बना था लेकिन इसके बाद लगातार बेहतर करने के प्रयास में कोई कमी नहीं रही है. यात्री अपना सामान खोने पर 'लॉस्ट एंड फाउंड' में जाकर इसका पता लगा सकते हैं. यहां बेबी केयर रूम भी है. अगर यात्रियों की ट्रेन आने में समय लगता है तो यहां बच्चों को सुलाने का पूरा इंतजाम है. 


Bullet Train: दुनिया में कई तरह की ट्रेनें पर चीन की बुलेट ट्रेन है खास...तेज रफ्तार के साथ मिलती है लग्‍जरी सुविधाएं

स्टेशन पर नहीं दिखेगी गंदगी

भारत और चीन की आबादी लगभग सामान्य है यानी की एक जैसी है लेकिन चीन के रेलवे स्टेशन की तस्वीर देखकर बहुत सारे सवाल भारत के ऊपर भी खड़े हो जाते हैं. चीन के स्टेशन पर यात्रियों को जरा भी गंदगी नहीं मिलती है क्योंकि यात्री भी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं. 

ऐसा भी नहीं है कि चीन की सभी ट्रेन इसी स्पीड से चलती हैं. कुछ ट्रेन धीरे भी चलती हैं. हर ट्रेन के नाम के आगे एक शब्द होता है जिससे पता लगाया जाता है कि ट्रेन स्पीड वाली है या नॉर्मल. स्पीड से चलने वाली ट्रेनों को जी-टाइप ट्रेन कहा जाता है. इनके लिए पटरियां भी अलग होती हैं. 


Bullet Train: दुनिया में कई तरह की ट्रेनें पर चीन की बुलेट ट्रेन है खास...तेज रफ्तार के साथ मिलती है लग्‍जरी सुविधाएं

इन ट्रेनों में नहीं होती ज्यादा आवाज

बता दें कि, सबसे तेज चलने वाली दोनों ही ट्रेन चीन में हैं. इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर रुकने का समय बहुत कम होता है. इनके चलने पर आवाज भी नहीं होती है क्योंकि इसे बनाने में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. सीआरएच यानी चीन रेलवे हाई स्पीट को बुलेट ट्रेन कहा जाता है. इनमें न ही किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और न ही झटकों का. 

हाई स्पीड रेलवे में चीन सबसे आगे 

रफ्तार में चीन का जवाब नहीं है. विश्व की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी हो या फिर विश्व की सबसे तेज, सबसे लंबी चलने वाली बुलेट ट्रेन हो. हाई स्पीड रेलवे में चीन ने अपनी जगह पूरे विश्व में बना ली है. 350 या 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ही नहीं बल्कि चीन साल 2025 तक 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली रेलगाड़ी को लॉन्च करने जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

BJP On TMC: 'आपको शर्म आ रही है कि...', बंगाल में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर बरसे रविशंकर प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget