एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया में मोटे हुए लोग, पतला करने के लिए किम जोंग उन पिलाएंगे अपनी लॉन्च की हुई बीयर!

North Korea: अपने अजीबोगरीब फरमान के लिए जाने जाने वाले किम जोंग उन ने अब अपनी ही बीयर लॉन्च कर दी है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे का मकसद क्या है.

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को कुछ दिनों पहले रोते हुए देखा गया है. वह देश की महिलाओं से गुजारिश कर रहे थे कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए. उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वह सच में अपनी जनता की काफी फिक्र करते हैं. किम ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है, जिससे सच में लगने लगा है कि वह असल में जनता की भलाई के लिए कुछ करना चाहते हैं. उत्तर कोरिया में लोग मोटे होने लगे हैं, जिससे किम निपटना चाहते हैं.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग ने लोगों के लिए अपनी लो कैलोरी वाली बीयर लॉन्च की है. जहां एक ओर हजारों लोगों की भुखमरी से जान जा रही है. वहीं, दूसरी ओर सरकार के जरिए ऑपरेट होने वाली शराब की भट्ठी उन लोगों के लिए बीयर तैयार कर रही है, जो अपने वजन को कम करना चाहते हैं. ऐसे लोगों के बीच लाइट बीयर की बहुत ज्यादा डिमांड है. यही वजह है कि इन लोगों को ध्यान में रखते हुए उत्तर कोरिया में बीयर लॉन्च की गई है. 

वजन बढ़ने से रोकने वाली बीयर बढ़ी मांग

टैडोंगगैंग नाम की इस बीयर में चीनी और कैलोरी की मात्रा कम है. ये उन लोगों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, जिन्हें स्पोर्ट्स में दिलचस्पी है और उनका वजन बहुत ज्यादा है. इस बीयर को उस शराब की भट्ठी में तैयार किया जा रहा है, जिसे 2001 में स्थापित किया गया था. उत्तर कोरिया का टूर करवाने वाली कंपनी यंग पायनीयर टूर्स के मैनेजर रॉवन बीयर्ड ने बताया कि उत्तर कोरिया में ऐसी बीयर की मांग जोरों पर है, जिससे पुरुषों का वजन बढ़ने से बचा जा सके.

बीयर के लिए मिलता है टोकन

उत्तर कोरिया में पुरुषों को हर महीने दो लीटर बीयर के लिए टोकन मिलता है. राजधानी प्योंगयांग में मौजूद भट्ठी में तेजी से बीयर को तैयार किया जा रहा है, ताकि लोगों की मांग को पूरा किया जा सके. जिस भट्ठी में बीयर तैयार हो रही है, उससे बनी शराब को पहले चीन और दक्षिण कोरिया में एक्सपोर्ट भी किया जा चुका है. हालांकि, अभी तक ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर भुखमरी की चपेट में रहने वाली उत्तर कोरिया की जनता को वजन कम करने की क्यों पड़ी हुई है. 

यह भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया का खूंखार शासक किम जोंग उन फूट-फूटकर रोया! आखिर क्या रही वजह, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget