एक्सप्लोरर

एक और सनक भरा फरमान! 653 बुलेट्स चोरी हुईं तो तानाशाह किम जोंग ने पूरे शहर में लगा डाला लॉकडाउन

653 Bullets Missing: नॉर्थ कोरिया (North Korea) के शहर हेसन (Hyesan) में लॉकडाउन लगा दिया गया है. यह आदेश सैन्य वापसी के दौरान 653 बुलेट्स गायब होने के बाद आया है.

653 Bullets Missing In North Korea: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने एक बार फिर सनक भरा फरमान सुनाकर लोगों को परेशानी में डाल दिया है. इस बार उनका कहना है कि दो लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर हेसन (Hyesan) को तब तक लॉकडाउन में रखा जाएगा जब तक कि उन्हें 653 बुलेट्स नहीं मिल जातीं. रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक एक सैन्य वापसी के दौरान 653 बंदूकों की बुलेट्स गायब हो गई हैं. इसी के बाद किम जोंग ने अधिकारियों को पूरे शहर की तलाशी लेने के आदेश दे दिए हैं. 

रिपोर्ट में रायंगगैंग के एक निवासी ने बताया कि शहर में सभी 653 बुलेट्स मिलने तक लॉकडाउन रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 7वीं बटालियन इस इलाके से वापस लौटी थी. कोरोना महामारी के दौरान सेना को यहां तैनात किया गया था और कोरोना संकट खत्म होता देख उन्हें वापस बुलाया गया. इसी दौरान 653 बुलेट्स गायब होने का मामला भी सामने आया था. अब इन गोलियों की तलाशी को लेकर शहर में व्यापक जांच चल रही है. 

जांच में मदद करने का आदेश

पहले सैनिकों ने मामले को बिना रिपोर्ट किए खुद बुलेट्स की तलाश करना शुरू किया लेकिन जब उन्हें लगा कि वह अकेले इसकी तलाश नहीं कर सकते हैं तब उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद पिछले हफ्ते ही प्रांत में कारखानों, खेतों, सामाजिक समूहों को गोला-बारूद से संबंधित जांच में सक्रिय रूप से मदद करने के लिए आदेश जारी किए गए थे और लॉकडाउन का फरमान सुनाया गया. 

कड़ा तलाशी अभियान जारी 

शहर में पूरी तरह से कड़ा तलाशी अभियान जारी है. इसके लिए पूरे शहर को सील कर दिया गया है. पुलिस और सेना मिलकर घर-घर की तलाशी ले रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब उत्तर कोरिया के लोगों को इस तरह का फरमान सुनने को मिला है. इससे पहले भी तानाशाह किम जोंग उन कई अजीबोगरीब तरीके के आदेश जारी कर चुका है. किम जोंग की तानाशादी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी बेटी के नाम पर देश की कोई और लड़की अपना नाम नहीं रख सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र में में रूस को फिर मिली हार, नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट की जांच की रूसी मांग खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget