एक्सप्लोरर

Khaleda Zia Released: बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया जेल से रिहा, चीन समर्थक मानी जाती हैं पूर्व पीएम

Khaleda Zia Released: बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया है. खालिदा जिया बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं और चीन समर्थक मानी जाती हैं.

Khaleda Zia Released: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया है. खालिदा जिया शेख हसीना की कट्टर प्रतिद्वंदी हैं. साल 2007 में बांग्लादेश में हो रहे चुनाव के दौरान फैली हिंसा के दौरान बनी कार्यकारी सरकार ने खालिदा जिया और उनके दो बेटों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी मामले में साल 2018 में उनको सजा सुनाई गई थी. शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद ही राष्ट्रपति ने खालिदा जिया की रिहाई का आदेश दिया था. खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख हैं.

दरअसल, बांग्लादेश में कोटा सिस्टम बंद करने को लेकर महीनों से छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था. छात्रों का प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक होता गया और यह सीधे तौर पर सरकार विरोधी बन गया. हिंसक प्रदर्शन के लिए जमात-ए-इस्लामी के छात्र विंग इस्लामी छात्र शिबिर को जिम्मेदार बताया जा रहा है. हाल ही में हसीना सरकार ने इस्लामी जमात और उससे जुड़े सभी संगठनों पर बैन लगा दिया था, लेकिन बैन के बाद यह आंदोलन और भी उग्र हो गया. 

राष्ट्रपति खालिदा की रिहाई के दिए थे आदेश
सोमवार को बांग्लादेश के उपद्रवी प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू को तोड़कर पीएम शेख हसीना के आवास का घेराव कर लिया और 45 मिनट के अंदर इस्तीफा देने का दबाव बनाया, जिसके बाद हसीना को इस्तीफा देकर वहां से भागना पड़ा. शेख हसीना के देश छोड़ते ही उनकी कट्टर प्रतिद्वंदी खालिदा जिया की रिहाई का राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आदेश दे दिया. आज मंगलवार को उनको रिहा कर दिया गया. 

गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं खालिदा जिया
बांग्लादेशी मीडिया की मुताबिक, वह लंबे समय से घर में ही नजरबंद की गई थी. साल 2007 में खालिदा जिया और उनके दो बेटों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया था. साल 2018 से ही खालिदा जेल में थी. इनको 17 साल जेल की सजा सुनाई गई है. मौजूदा समय में खालिदा हनिया 78 साल की हैं और कई बीमारियों से जूझ रही हैं. कई उचित इलाज के लिए वह विदेशों का भी दौरा करती रही हैं. 

यह भी पढ़ेंः Khaleda Zia एक बार फिर बन सकती हैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, भारत के लिए खतरनाक, एक्सपर्ट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget