एक्सप्लोरर

कमला हैरिस बनी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार, ट्रंप को देंगी टक्कर

Democratic Presidential Candidate: राष्ट्रपति जो बाइडेन के पीछे हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को कमला हैरिस के रूप में नया उम्मीदवार मिल गया है.

US Elections 2024: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने को चुनाव कराए गए, जिसमें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पर्याप्त वोट हासिल कर लिए. यह घोषणा डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जेमी हैरिसन ने समर्थकों के साथ एक कॉल के दौरान की. इसे लेकर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, "मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं."

कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा तब की थी, जब मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने 20 जुलाई को दूसरे कार्यकाल के लिए दौड़ से हटने की ऐलान किया. अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार आगामी छह अगस्त से उन राज्यों का चार दिवसीय दौरा करेंगी, जहां पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. उनके चुनाव प्रचार अभियान दल ने 1 अगस्त को यह ऐलान किया. 

उपराष्ट्रपति पद का कौन होगा उम्मीदवार?

इसी के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार के लिए अटकलों का दौर शुरू हो गया है. नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस के साथ के साथ मैदान में उतरने वाले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को अब तक गुप्त रखा गया है और इसकी घोषणा छह अगस्त से पहले होने की संभावना है. 

इन नामों की चल रही चर्चा

अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, एरिजोना के सीनेटर मार्क केली और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज उपराष्ट्रपति पद के शीर्ष उम्मीदवारों में शामिल हैं. हैरिस (59) एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया है.

दल के मुताबिक वहां से हैरिस और उनके साथी उम्मीदवार सात अगस्त को विस्कॉन्सिन में ईओ क्लेयर और मिशिगन में डेट्रायट, आठ अगस्त को उत्तरी कैरोलिना में रिसर्च ट्रायंगल, नौ अगस्त को एरिजोना के फीनिक्स में और 10 अगस्त को नेवादा में लास वेगास की यात्रा करेंगे.

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें: US Presidential Election 2024: 'वह भारतीय हैं या अश्वेत...,' कमला हैरिस को लेकर ट्रंप ने कहा कुछ ऐसा मच गया बवाल, व्हाइट हाउस ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तार करो या मार दो...,बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
गिरफ्तार करो या मार दो...,बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget