एक्सप्लोरर

Vaccine Incentive: टीका लगवाओ, मुफ्त गांजा पाओ, जानिए कहां दिया जा रहा ऐसा ऑफर

अमेरिका ने देश के स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई तक 70 प्रतिशत वयस्कों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसलिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं. कहीं कैश प्राइज बांटा जा रहा है तो कहीं बियर. वाशिंगटन में वैक्सीन लगवाने पर गांजा बांटा जा रहा है.

कोरोना पर काबू पाने का एकमात्र उपाय वैक्सीन है. इसलिए हर देश अपने यहां वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर रहा है. अमेरिका में वैक्सीनेशन अभियान के कारण ही कोरोना पर नियंत्रण पाया जा रहा है. जिस अमेरिका में लगातार 7 से 8 महीने तक कोरोना के एक लाख से कम मामले नहीं आ रहे थे, उसी अमेरिका में अब पिछले कुछ महीने से 10 हजार मामले आने लगे हैं. अमेरिका में 52 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक जरूर लग चुकी है जबकि 42 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है. हालांकि अब भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां के लोगों में वैक्सीन को लेकर कोई खास उत्साह नहीं है. वाशिंगटन भी इनमें से एक राज्य है. इसी बात के मद्देनजर वहां के युवाओं में वैक्सीन के प्रति दिलचस्पी जगाने के लिए टीका लगवाओ मुफ्त गांजा पाओ (joints for jabs) जैसा अनोखा अभियान शुरू किया गया है. 

लॉटरी से कैश प्राइज भी 
2012 से वाशिंगटन में मनोरंजन के लिए गांजा का इस्तेमाल वैध है. इसलिए यहां ऐसा अभियान चलाया जा रहा है. नियम के अनुसार 21 साल से ऊपर के जो व्यक्ति वाशिंगटन के किसी भी केंद्र पर टीका लगवाएंगे, उन्हें वैक्सीन के साथ-साथ गांजे का एक पैकेट मुफ्त में दिया जाएगा. अमेरिका के कई राज्य लोगों को वैक्सीन के प्रति आकर्षित करने के लिए इसी तरह के दूसरे ऑफर दे रहे हैं. कैलीफोर्निया और ओहियो राज्य में वैक्सीनेशन लॉटरी अभियान चलाया जा रहा है. इस ऑफर के तहत वैक्सीन लगवाने लोगों में से लॉटरी के द्वारा कैश प्राइज दिया जा रहा है तो कहीं लॉटरी के माध्यम से स्कॉलरशिप भी बांटे जा रहे हैं. 

एयरलाइन टिकट और बियर भी बांटे जा रहे हैं 
कुछ राज्यों में स्पोर्ट टिकट, कुछ राज्यों में एयरलाइन टिकट भी दिए जा रहे हैं. यहां तक कि कुछ राज्यों में वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त में बियर भी बांटा जा रहा है. गांजा मुफ्त में बांटने की शुरुआत सबसे पहले एरिजोना राज्य ने की थी. अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि इस दिन तक कम से कम 70 प्रतिशत वयस्क अमेरिकियों को कम से कम वैक्सीन की एक खुराक लग जानी चाहिए. 

यह भी पढ़ें-

Corona Update: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस आए, 24 घंटे में 2219 कोरोना संक्रमितों की मौत

देश के टीकाकरण को लेकर केंद्र का क्या है प्लान? दिसंबर तक कैसे मिलेगी वैक्सीन की 250 करोड़ डोज़ | जानें सब कुछ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget