एक्सप्लोरर

जो बाइडेन के पीछे पड़े एलियंस, अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन विमान के ऊपर मंडराता दिखा UFO!

UFO News: दुनियाभर की स्पेस एजेंसी एलियंस की तलाश कर रही हैं, ताकि ये पता चल सके कि इंसानों के अलावा भी ब्रह्मांड में कोई और रहता है. हालांकि, अभी तक एलियंस को खोजा नहीं जा सका है.

Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव अभियान के लिए लॉस एंजेलिस गए. इस दौरान उनके एयरफोर्स वन विमान के ऊपर यूएफओ मंडराते हुए देखा गया. इस घटना के बाद कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि बाइडेन के पीछे एलियंस पड़ गए हैं. बाइडेन 10 दिसंबर को लॉस एंजेलिस गए थे. उनका विमान जब शहर के एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तो उस वक्त उसके ऊपर गोलाकार सफेद या चांदी की कोई चीज मंडराते हुई देखी गई. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने इसे एयरपोर्ट से ही देखा. शुरू में तो कुछ लोगों ने कहा कि ये सिर्फ एक सफेद गुब्बारा है, लेकिन जल्द ही लोग ये भी कहने लगे कि शायद ये किसी एलियंस का विमान है, जो जीवन की तलाश में पृथ्वी पर आया है. चश्मदीदों का कहना है कि ये तथाकथित यूएफओ करीबन एक घंटे तक राष्ट्रपति बाइडेन के प्लेन के ऊपर मंडराता रहा. सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा भी की जा रही है. 

कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

दरअसल, विमानों में दिलचस्पी रखने वाले दो लोग जोशुआ और पीटर सोलरजानो 10 दिसंबर के दिन लॉस एंजलिस एयरपोर्ट पर शूट कर रहे थे. उनका मकसद था कि वह अपने कैमरे में एयरफोर्स वन को कैद करें. सबसे पहले तो उन्होंने दो एफ-35 फाइटर जेट्स को हवा में पेट्रोलिंग करते हुए रिकॉर्ड किया, जो राष्ट्रपति के लैंड करने के पहले सुरक्षा की जांच करने के लिए मंडरा रहे थे. दोनों ने एफ-35 फाइटर जेट्स को हवा में ही केसी-10 टैंकर से ईंधन भरते हुए भी रिकॉर्ड किया.

जोशुआ और पीटर ने सारी रिकॉर्डिंग्स एलए फ्लाइट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम की हुई थी. इसी दौरान उन्हें पहली बार आसमान में एक सफेद गोला दिखाई दिया. कुछ देर में ये चीज नजरों से ओझल हो गई और फिर कुछ मिनट फिर से दिखाई देने लगी. तभी जोशुआ कहने लगे, 'ये चीज ठीक हमारे ऊपर है. ये घूम रही है, मगर ये स्टार नहीं है. ये बहुत ही अजीब है.' कुछ देर में उन्होंने मजाक करते हुए कहा सीक्रेट सर्विस के जरिए इसे मार गिराया जाएगा.

यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ये सफेद चीज एयरफोर्स विमान के ऊपर मंडरा रही है. जैसे ही एयरफोर्स विमान लैंडिंग के लिए तैयार होते हुए नीचे की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है, वैसे ही उसके ऊपर ये चीज नजर आने लगती है. हालांकि, अभी तक इस पूरी घटना पर जो बाइडेन के प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है UFO, जिसे मारने के लिए मणिपुर में भेजने पड़े फाइटर जेट राफेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget