एक्सप्लोरर

जापान में माइक्रोसाफ्ट की अनूठी पहल, कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन अवकाश, बिक्री बढ़ी

जापान में जहां कर्मचारी अधिक काम के बोझ से दबे रहते हैं वहां माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन अवकाश देकर बिक्री बढ़ाने के साथ ही लागत में कटौती भी हासिल की है.

तोक्यो: अमेरिका की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने जापान में अपने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन का अवकाश देकर नई पहल की है. जापान में जहां कर्मचारी अधिक काम के बोझ से दबे रहते हैं वहां कंपनी ने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन अवकाश देकर बिक्री बढ़ाने के साथ ही लागत में कटौती भी हासिल की है.

माइक्रोसाफ्ट जापान ने प्रयोग के तौर पर अपने कार्यबल को हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी देने की शुरुआत की है. कंपनी ने इस कदम के बाद पाया कि हफ्ते के चार दिन काम और अन्य सुधारों से न केवल उसकी बिक्री बढ़ी बल्कि लागत में भी कमी लाने में मदद मिली है.

अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की जापान इकाई ने अगस्त महीने में अपने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन यानी शुक्रवार से अवकाश दिया. यह विशेष छुट्टी सभी 2,300 पूर्णकालिक कर्मचारियों को दी गयी.

ईमेल नहीं, चैट करो

साथ ही कंपनी ने बैठकों की समय सीमा अधिकतम 30 मिनट की और आमने-सामने बातचीत के बजाए ‘ऑनलाइन चैट’ के लिये प्रोत्साहित किया. माइक्रोसाफ्ट जापान के अनुसार बैठकों में प्रतिभागियों की संख्या पांच निर्धारित की गयी और कर्मचारियों को ई-मेल के बजाए ऑनलाइन बातचीत के लिये प्रोत्साहित किया गया.

भूटान के एक गांव में विराट-अनुष्का को एक परिवार ने समझ लिया टूरिस्ट, बिना पहचाने की खातिरदारी

कंपनी के इन कदमों से परिणाम सकारात्मक रहे. इससे प्रति कर्मचारी बिक्री अगस्त महीने में इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत बढ़ी. बिजली खपत में एक चौथाई और कागजों के उपयोग में आधे की कमी आयी.

अयोध्या फैसला: पुलिस ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए 16 हजार स्वयंसेवी तैनात किए

माइक्रोसाफ्ट जापान के अनुसार इस प्रयोग से पता चलता कि कर्मचारी काम के विभिन्न तौर-तरीके पंसद करते हैं तथा व्यापक रूप से इस मॉडल के उपयोग से कार्यकुशलता और बढ़ सकती है. कंपनी की जाड़े के मौसम में इसी प्रकार का कार्यक्रम शुरू करने की योजना है लेकिन इसमें विशेष अवकाश की पेशकश नहीं की जाएगी. इसमें कर्मचारियों को मौजूदा अवकाशों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा.

ताकि घटती आबादी बढ़ पाए

जापान सरकार काम के दबाव से जूझ रहे कर्मचारियों के लिये काम के लचीले तौर-तरीकों को बढ़ावा दे रही है. इसमें अलग-अलग कार्य अवधि और कम व्यस्त समय में आने की अनुमति देना आदि शामिल हैं. कंपनी का यह प्रयास उसी का हिस्सा है. इन प्रयासों का मकसद कर्मचारियों को काम के बोझ से राहत दिलाना है और निरंतर घटती आबादी की समस्या से निपटने के लिये दंपतियों को बच्चे पैदा करने के लिये प्रोत्साहित करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget