एक्सप्लोरर

जापान भूस्खलन: अब तक सात शव बरामद, लापता 20 लोगों की तलाश जारी

तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे से मंगलवार को तीन और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर सात हो गई है

तोक्यो. जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे से मंगलवार को तीन और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर सात हो गई है, जबकि 20 अन्य अब भी लापता हैं.

अतामी के आपदा प्रभावित इलाके में करीब 2000 बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है. भूस्खलन की घटना शनिवार को हुई थी. अतामी के मेयर साकेई साइतो ने कहा, ‘‘हम यथासंभव अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की कोशिश करेंगे.’’

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मी उन लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ‘‘जो मलबे में फंसे हैं और जल्द से जल्द मदद मिलने का इंतजार कर रहे हैं’. इससे पहले सोमवार को 60 से अधिक लापता लोगों की सूची जारी की गयी थी. अधिकारियों ने कहा कि वे आंकड़ों की दोबारा पुष्टि कर रहे हैं क्योंकि अतामी के अनेक घरों में लोग छुट्टियों में किराए पर रहते हैं.

शुरुआत में बताया गया था कि 147 लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन बाद में इस आंकड़े में सुधार किया गया क्योंकि शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे के वक्त कुछ लोग वहां पर थे ही नहीं. यह आपदा ऐसे समय पर आई है, जब अधिकारी तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं.

कई दिन तक भारी बारिश होने के बाद शनिवार को भूस्खलन की घटना हुई थी. तटरक्षक बल के तीन पोत, छह सैन्य ड्रोन राहत एवं बचाव कार्य में सैकड़ों सैनिकों, दमकलकर्मियों और अन्य बचावकर्मियों की मदद कर रहे हैं. जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मी उन लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ‘‘जो मलबे में फंसे हैं और जल्द से जल्द मदद मिलने का इंतजार कर रहे हैं’’.

ये भी पढ़ें: Delta Variant: कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के हावी होने की बढ़ी आशंका, 85 देशों में सामने आए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget