एक्सप्लोरर

Delta Variant: कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के हावी होने की बढ़ी आशंका, 85 देशों में सामने आए मामले

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना के डेल्टा वैरेंट दुनियाभर के 85 देशों में मिला है. वहीं, जापान के एक अध्ययन में भी पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आगाह किया है कि अगर मौजूदा चलन जारी रहता है तो कोविड-19 के सबसे अधिक संक्रामक प्रकार डेल्टा के अन्य वैरिएंटों के मुकाबले हावी होने की आशंका है. डब्ल्यूएचओ की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब 85 देशों में इस वैरिएंट के मिलने की पुष्टि हुई है और दुनिया के अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आते जा रहे हैं. डब्ल्यूएचओ की ओर से 22 जून को जारी कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर, अल्फा वैरेंट 170 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है, बीटा वैरिएंट 119 देशों में, गामा वैरिएंट 71 देशों में और डेल्टा वैरिएंट का 85 देशों में पता चला है.

अपडेट में कहा गया, “डेल्टा, दुनिया भर के 85 देशों में मिला है, डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत सभी क्षेत्रों के अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आने का चलन जारी है, जिनमें से 11 क्षेत्रों में ये पिछले दो हफ्तों में सामने आए.’’ डब्ल्यूएचओ ने कहा कि चार मौजूदा 'चिंताजनक वैरिएंट’ - अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा पर करीब से नजर रखी जा रही है जो बड़े पैमाने पर फैले हुए हैं और डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में उनका पता चला है. इसने कहा, “डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट से कहीं ज्यादा संक्रामक है और अगर मौजूदा चलन जारी रहता है तो इसके अधिक हावी होने की आशंका है.’’ अपडेट में बताया गया कि पिछले हफ्ते (14 जून से 20 जून) कोविड के नये मामले सबसे अधिक 4,41,976 भारत से सामने आए. यह उससे पिछले हफ्ते की तुलना में 30 प्रतिशत कम हैं. मौत के सर्वाधिक मामले भी भारत से ही सामने आए (16,329 लोगों की मौत, प्रति एक लाख पर 1.2 लोगों की मौत, 31 प्रतिशत की कमी).

साउथ-ईस्ट एशिया में करीब 6 लाख नए मामले आए सामने

साउथ- ईस्ट एशिया में करीब 6 लाख नए मामले आए और 19,000 लोगों की मौत हुईं, जो उससे पिछले हफ्ते की तुलना में क्रमश: 21 प्रतिशत और 26 प्रतिशत कम है. अपडेट में कहा गया कि क्षेत्र में साप्ताहिक मामले कम होने और मौत की संख्या घटने का चलन मुख्यत: भारत में मामले घटने से जुड़ा हुआ है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि आठ जून को अंतिम विस्तृत अपडेट के बाद से, डेल्टा वैरिएंट के प्रारूपी विशेषताओं पर नये साक्ष्य प्रकाशित हुए हैं. इसने कहा, “सिंगापुर के एक अध्ययन में पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट से जुड़ा संक्रमण ऑक्सीजन की जरूरत, गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराने की आवश्यकता या मौत होने की आशंकाओं से संबंधित है.” वहीं, जापान के एक अध्ययन में भी पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है.

कोरोना वैक्सीन के प्रभाव क्षमता की हुई जांच 

टीके की दूसरी खुराक लेने के 14 दिन बाद डेल्टा और अल्फा वैरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने की नौबत न आए इसके लिए फाइजर और बायोएनटेक-कोमिरनेटी की प्रभाव क्षमता 96 प्रतिशत और 95 प्रतिशत और एस्ट्राजेनेका-वैक्सजेवरिया की क्रमश: 92 प्रतिशत और 86 प्रतिशत देखी गई है. टीके की एक खुराक लेने के 21 दिन बाद भी इन टीकों की डेल्टा और अल्फा वैरिएंट के खिलाफ प्रभाव क्षमता 94 प्रतिशत और 83 प्रतिशत देखी गई.

ये भी पढ़ें:-

15 साल बाद ट्रेन में सफर करेंगे भारत के कोई राष्ट्रपति, जानिए रामनाथ कोविंद कहां-कहां जाएंगे

गाजियाबाद मामला: ट्विटर के अधिकारियों की थाने में पेशी आज, पुलिस कर सकती है बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget