एक्सप्लोरर

Japan Earthquake: जापान में कांपी धरती, 6.3 तीव्रता का आया भूकंप, दहशत में लोग

Japan Earthquake Update: जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने बताया, हम लोग भूकंप के बाद स्थिति को संभालने के लिए काम कर रहे हैं.

Japan Earthquake: जापान के मध्य इशिकावा क्षेत्र में आज (5 मई) तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 थी. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप दोपहर 2:42 बजे आया. भूकंप की गहराई धरती के 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.

इशिकावा क्षेत्र में भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने हुए नुकसान का जायजा लिया और बर्बाद हुई इमारतों की जांच की. मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं था. जापान की न्यूज एजेंसी जिजी ने बताया, इशिकावा का प्रीफेक्चुरल पुलिस विभाग क्षतिग्रस्त इमारतों की रिपोर्ट की जांच कर रहा है.

नुकसान का आकलन कर रहें हैं
भूकंप टोक्यो से उत्तर-पश्चिम में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जापानी तट इशिकावा प्रान्त के नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर आया. जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने भूकंप आने के बाद जानकारी दी कि हम लोग भूकंप के बाद स्थिति को संभालने के लिए काम कर रहे हैं. हमलोग स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आपातकालीन-आपदा उपायों को लागू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

मुख्य कैबिनेट सचिव ने नागरिकों से की अपील
मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने भूकंप प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों से अपील की. उन्होंने लोगों को स्थानीय अधिकारियों के तरफ से दी जा रही जानकारियों के अनुसार काम करने की सलाह दी. इसके अलावा टेलीविजन, रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से मिल रही जानकारियों पर भी ध्यान देने पर जोर दिया.

पश्चिम जापान रेलवे ने कहा कि भूकंप के कारण नागानो और कानाज़ावा स्टेशनों के बीच होकुरिकु शिंकानसेन सहित कुछ रेल लाइनें निलंबित की गई है. वहीं टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने निगाटा प्रांत में काशीवाज़ाकी-करीवा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान नहीं होने की सूचना दी.

ये भी पढ़ें:Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप से कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूरेनियम और होर्मुजियन पंजे, ये दोनों ही...', US-ईरान डील में कहां अड़चन, एक्सपर्ट ने खोले राज
'यूरेनियम और होर्मुजियन पंजे, ये दोनों ही...', US-ईरान डील में कहां अड़चन, एक्सपर्ट ने खोले राज
ईरान से डील पर फाइनल बातचीत से पहले ट्रंप की धमकी, कहा- 'जो हम चाहते हैं और हमें नहीं मिला तो...'
ईरान से डील पर फाइनल बातचीत से पहले ट्रंप की धमकी, कहा- 'जो हम चाहते हैं और हमें नहीं मिला तो...'
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?

वीडियोज

IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
2 दिन में 3 बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, PM Modi भी हुए कायल, 'मन की बात' में पूछा सफलता का राज
2 दिन में 3 बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, PM Modi भी हुए कायल, 'मन की बात' में पूछा सफलता का राज
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
World No Tobacco Day: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
Embed widget