एक्सप्लोरर

जापान में 122 यात्रियों को ले जा रहे बोइंग प्लेन के साथ हादसा, पक्षी से टकराने के बाद लगी आग

Boeing Plane Incidence In Japan: बोइंग विमान जापान से दक्षिण कोरिया की ओर जा रहा था. इस दौरान अचानक विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिसके चलते इसके इंजन में आग लग गई.

Boeing Plane Incidence: जापान में 122 यात्रियों को ले जा रहे एक बोइंग प्लेन के इंजन में अचानक से आग गई, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. ये विमान दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर उतरने वाला था. विमान के स्टारबोर्ड इंजन में उस समय आग लगी जब एक पक्षी इससे टकरा गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

स्थानीय मीडिया आउटलेट टीबीएस न्यूज डिग के मुताबिक, एयरलाइन टी’वे एयर का बोइंग 737-800 प्लेन ने जापान की राजधानी टोक्यो के नरिता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. ये विमान स्थानीय समय के अनुसार 9 बजकर 30 मिनट पर दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर उतरने वाला था. इससे पहले ही विमान से पक्षी टकरा गया और इंजन में आग लग गई.

इंजन से निकलने लगीं आग की लपटें

हालात तब गंभीर बन गए जब इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं और ये धीरे-धीरे विमान के पिछले हिस्से में पहुंचने लगीं. इसके बाद पायलट ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन लैंडिंग कराई.

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें उड़ते विमान में आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं. स्थानीय जापानी मीडिया चैनल्स में दिखाए गए वीडियो में विमान को उतारने का प्रयास करते हुए दिखाया जा रहा है और उससे आग की लपटें निकल रही हैं. दावा किया जा रहा है कि विमान में सवार एक यात्री ने इस वीडियो को बनाया.

यात्री ने बताई आपबीती

एक यात्री ने टीबीएस न्यूज डिग से बात करते हुए घटना की गंभीरता को बताते हुए कहा, “मेरे हाथ कांप रहे थे और मेरा परिवार एक शब्द भी नहीं बोल पा रहा था, इसलिए मैं सचमुच डरा हुआ था. मुझे नहीं लगता कि मैं फिर कभी फ्लाइट में सफर कर पाऊंगा.”

ये भी पढ़ें: Air Canada Flight: केबिन का दरवाजा खोला और फिर फ्लाइट से लगा दी छलांग, दिल दहलाने वाली घटना पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget