एक्सप्लोरर

Israel-Iran War: ईरान में आए भूकंप ने इजरायल की बढ़ाई टेंशन, क्या परमाणु टेस्ट से जुड़ा है कोई कनेक्शन, जानें पूरी बात

Israel-Iran War: ईरान इजरायल के बीच जारी तनाव परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने का भी खतरा मंडरा सकता है. हालांकि, इजरायल इस तरह की चीजों में न पड़कर उसके सैन्य ठिकानों पर हमला करना जारी रखेगा.

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक लंबे समय से चला आ रहा है. हाल ही में मिसाइल स्ट्राइक की घटना ने इसे और बढ़ा दिया है. हालांकि इजरायल के पास ईरान की परमाणु साइटों पर हमला करने का मौका है, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ऐसा नहीं करेगा. इसके बजाय इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला करने का फैसला किया है. इस रणनीति के पीछे मुख्य कारण यह है कि परमाणु ठिकानों पर हमला करने से ईरान के साथ एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें अमेरिका और पश्चिमी देश भी शामिल हो सकते हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायल के लिए ईरान की परमाणु साइटों पर हमला एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है, लेकिन इस हमले से ईरान  अपने परमाणु हथियार निर्माण में और तेजी ला देगा. ईरान को पहले से ही ऐसे हमलों का अंदेशा है. इसलिए वो अपनी रक्षा करने के लिए कुछ भी कर सकता है. इस वजह से इजरायल ने फैसला किया है कि वह फिलहाल अपनी सुरक्षा रणनीति को लेकर संयम बरतेगा और क्षेत्रीय संघर्ष से बचने की कोशिश करेगा.

क्या ईरान ने किया न्यूक्लियर टेस्ट?
इस बीच ईरान में हाल ही में आए भूकंप के बाद यह अफवाह तेज हो गईं कि शायद ईरान ने न्यूक्लियर टेस्ट किया हो. हालांकि, किसी विशेषज्ञ ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. फिर भी यह संदेह लगातार बना हुआ है कि क्या ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है. इजरायल के लिए मुख्य चिंता यह है कि वह अपनी उत्तरी सीमा पर लेबनान के हिज्बुल्लाह और हमास जैसे समूहों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है न कि ईरान के साथ एक बड़े युद्ध में उलझना. इसके अलावा अमेरिका भी इजरायल को यह सुझाव देता रहा है कि वह ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने से बचे, क्योंकि इससे क्षेत्रीय अस्थिरता और अधिक बढ़ सकती है.

गंभीर स्थिति हो जाने पर इजरायल ले सकता है फैसला
विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल फिलहाल हमास और हिजबुल्लाह पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान देगा. इजरायल तभी ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाएगा जब स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Israel Iran War: इजरायल करेगा ईरान के न्यक्लियर पावर प्लांट पर हमला? जानिए पूर्व पीएम ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget