एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: हमास के नेवी फोर्स के कमांडर की मौत, इजरायली हवाई हमले में गई जान

Israel-Hamas War: हमास के उमर अबू जल्लाह (SIC) हमास के नौसेना बल में एक सीनियर कमांडर था. वो कई नौसैनिक हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था.

Israel-Hamas War Khan Yunis Commander Died: इजरायल और हमास के बीच 1 महीना 16 दिनों से घमासान युद्ध जारी है. इस दौरान इजरायल गाजा पर लगातार हवाई हमले कर रहा है. इसी बीच इजरायल सुरक्षा बलों (IDF) ने हमास के खान यूनिस नौसैनिक बल के कमांडर अमर अबू जल्ला को मौत के घाट उतार दिया है. इजरायली हवाई हमले में अबू जल्लाह मारा गया है.

इजरायल सुरक्षा बलों (IDF) के मुताबिक अबू जल्लाह गाजा में लड़ाई की शुरुआत से ही नौसैनिक हमलों के कई ऑपरेशन में  शामिल था. हालांकि,  IDF ने सारे ऑपरेशन को सफल होने से रोक दिया था. इन सब चीजों के अलावा IDF ने नौसैनिक खुफिया जहाज के तरफ से बताए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक हमास के हथियार गोदामों, प्रशिक्षण चौकियों समेत समुद्री तट के पास बने सुरंगों का पता लगाकर खत्म कर दिया.

कई टॉप के कमांडर की मौत
उमर अबू जल्लाह (SIC) हमास के नौसेना बल में एक सीनियर कमांडर था. वो कई नौसैनिक हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था. News18 की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने हमास के अब तक 60 कमांडरो और नेताओं को मौत के घाट उतार दिया है. इनमें दक्षिणी खान यूनिस बटालियन का कमांडर बिलाल अल-केदरा समेत अयमन नोफ़ेल, मेजर जनरल ज़ियाद मुहीसेन, मुराद अबू मुराद, अली कादी और मुहम्मद कटमश शामिल है. IDF ने जानकारी दी कि उनका मकसद हमास के ठिकानों को हवाई हमले की मदद से बर्बाद करके कमजोर करना है, जिसकी मदद से वो आने वाले समय में आतंकवादी हमले न कर पाए.

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौता
बीते 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल में घुसकर हमला किया था. इस हमले में अब तक 1200 से ज्यादा इजरायलियों की मारे जाने की खबर है. इसके अलावा गाजा पट्टी में भी इजरायली हवाई हमले में अब तक 14 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मारे जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इसी बीच कतर के मध्यस्थता की मदद से इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौता हुआ है. इसकी बदौलत हमास 50 इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए मान गया है. बदले में इजरायल भी 300 फिलिस्तीनियों को आजाद करेगा. ये सीजफायर चार दिनों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत शुक्रवार (24 नवंबर) को की गई गई है.

ये भी पढ़ें:Afghanistan Embassy: अफगानिस्तान ने दिल्ली में स्थाई रूप से बंद किया अपना दूतावास, जानें क्यों लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget