एक्सप्लोरर

Watch: गाजा में हमास के सबसे बड़ी सुरंग का पर्दाफाश, इजरायली सेना ने किया तबाह, देखें वीडियो

Hamas Tunnel Network In Gaza: गाजापट्टी में जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने हमास की अब तक की सबसे बड़ी सुरंग के बारे में पता लगाया है. इजरायल की सेना ने एक वीडियो भी साझा किया है.

Israel Hamas War: हमास और इजरायल के बीच गाजा पट्टी में जंग जारी है. इस बीच इजरायली सेना ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को दावा किया कि उसने गाजा पट्टी में अब तक की सबसे बड़ी हमास सुरंग का पता लगाया है और उसे नष्ट कर दिया है. इस दावे को लेकर इजरायल की सेना ने एक वीडियो भी साझा किया है. जिसमें एक टूटी बिखरी सुरंग नजर आ रही है.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ की के-9 या डॉग यूनिट ने सैकड़ों मीटर लंबी सुरंग नेटवर्क को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बता दें कि पूरे गाजा में इजरायल की सेना हमास के सुंरग के जाल को बर्बाद करने में जुटी है. इजरायल ने दावा किया है कि क्षेत्र में हमास मुख्यालय के रूप में काम करने वाली कई इमारतें भी नष्ट हो गईं हैं. 

सुरंग पर हमास ने लाखों डॉलर किए खर्च

आईडीएफ के अनुसार, हमास की सुरंग के अंदर कई भूमिगत चौकियां भी हैं. फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन इस सुरंग का इस्तेमाल भंडारण, ठिकाने और आवाजाही के लिए करता था. इजरायली सेना का दावा है कि इतनी बड़ी सुरंग के निर्माण में लाखों डॉलर खर्च हुए होंगे और कई सालों तक यहां काम किया गया होगा. इन सुरंगों में आपस में बातचीत करने के लिए फोन लाइनें बिझा रखी हैं, जिसे इजरायली सेना ट्रैक नहीं कर सकती है. 

सोशल मीडिया पर इजरायल ने साझा किया वीडियो 
 
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि हमास इस सुरंग के मार्गों में ड्रेनेज सिस्‍टम, बिजली, वेंटिलेशन, सीवेज की सुविधा बना रखी है. इजरायली सेना की ओर से जारी फुटेज में सब कुछ टूटा बिखरा नजर आ रहा है. गौरतलब है कि बीते 7 अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें लगभग 1,140 लोग मारे गए थे.

हमास ने सुरंग से ही इजरायल पर किया था हमला 

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, इजराय  पर हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमले की योजना हमास ने अपने इन्ही सुरंगी ठिकानों से बनाई थी. इसके जवाब में इजरायल ने हमास को पूरी तरह खत्‍म करने का संकल्‍प लिया और गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. ऐसे में अब तक फिलिस्तीन में मरने वालों की लगभग बीस हजार से अधिक हो गई है 

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायली हमले में एक ही परिवार के 70 लोगों की मौत, जो बाइडेन ने नेतन्याहू को घुमाया फोन, जानें युद्ध से जुड़ी हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget