एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायली हमले में एक ही परिवार के 70 लोगों की मौत, जो बाइडेन ने नेतन्याहू को घुमाया फोन, जानें युद्ध से जुड़ी हर बात

Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल का आक्रमण हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक है, जिसने गाजा के लगभग 85 फीसदी लोगों को बेघर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

Israel-Hamas War Israeli Air Strike: इजरायल और हमास के बीच पिछले 80 दिनों से युद्ध छिड़ा हुआ है. इस दौरान इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हवाई हमले कर रहा है. इजरायली वायु सेना ने बीते दिनों ही गाजा पट्टी पर हवाई हमले में एक ही परिवार के 70 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने दी. उन्होंने बयान जारी करते हुए बताया कि इजरायली हवाई हमले में मारे गए लोगों में संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मी का परिवार शामिल था.

इजरायली हमले में मारे गए परिवार में संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाले 56 साल के इस्साम अल-मुगराबी का परिवार था. उनके परिवार में शामिल उनकी पत्नी, 5 बच्चे और दर्जनों अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई. इजरायल और हमास के बीच जारी जंग गाजा के शहर और दक्षिणी शहर खान यूनिस पर केंद्रित हो चुका है. दोनों को ही फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का गढ़ माना जाता है. इजरायल हमास युद्ध के दौरान पिछले 24 घंटों में मारे गए लोगों की बात करें तो ये आंकड़ा 200 के करीब है. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और हालातों के बारे में जानकारी ली.

UNDP के हेड ने जताया दुख
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के हेड अचिम स्टीनर ने एक ही परिवार के 70 लोगों के मारे जाने पर कहा "मुझे आज गाजा में हमारे UNDP सहयोगी और उनके परिवार की मौत की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है. हवाई हमले में कथित तौर पर उनके  परिवार के 70 से अधिक सदस्य भी मारे गए."

उन्होंने कहा कि लगभग 30 सालों तक इस्साम ने फिलिस्तीनी लोगों को सहायता के हमारे कार्यक्रम के माध्यम से UNDP के साथ काम किया है. उन्हें टीम के एक प्रिय सदस्य के रूप में याद किया जाएगा. इस दौरान अचिम स्टीनर ने तुरंत युद्ध विराम का अनुरोध किया.

गाजा में एक चौथाई भूख से मर रहे
गाजा में इजरायल का आक्रमण हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक रहा है, जिसने गाजा के 2.3 मिलियन लोगों में से लगभग 85 फीसदी लोगों को बेघर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है. संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों की इस सप्ताह की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में आधे मिलियन से अधिक लोग आबादी का एक चौथाई भूख से मर रहे हैं. 

अमेरिका का इजरायल को संदेश
अमेरिका ने नियमित रूप से इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार का समर्थन किया है, लेकिन बढ़ती मौत की संख्या और एन्क्लेव में मानवीय संकट के बीच गाजा के नागरिकों की पीड़ा के प्रति उसकी आलोचना बढ़ती जा रही है. दूसरी तरफ व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मानवीय सहायता कार्यों का समर्थन करने वाले लोगों सहित नागरिक आबादी की रक्षा करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में बात की.

ये भी पढ़ें:Baloch Movement: इस्लामाबाद में बलूचों का विरोध प्रदर्शन हुआ उग्र, 1600 किमी. की रैली निकाल पाकिस्तान की राजधानी का किया घेराव, जानें हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया अटैक, ड्रोन के जरिए बनाया निशाना, फ्लाइट्स पर लगी रोक
Live: ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया अटैक, ड्रोन के जरिए बनाया निशाना, फ्लाइट्स पर लगी रोक
US On Russian Oil: ईरान युद्ध के बीच रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ट्रंप के मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जानें क्यों की तारीफ
ईरान युद्ध के बीच रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ट्रंप के मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जानें क्यों की तारीफ
Iran Earthquake: युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के भयंकर झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 4.1 तीव्रता
युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के भयंकर झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 4.1 तीव्रता
Exclusive: पाकिस्तान में तेल के लिए 'कत्लेआम': सियालकोट में पेट्रोल न मिलने पर फायरिंग, पंप कर्मचारी की मौत
Exclusive: पाकिस्तान में तेल के लिए 'कत्लेआम': सियालकोट में पेट्रोल न मिलने पर फायरिंग, पंप कर्मचारी की मौत

वीडियोज

US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War
Iran Attack on America: America का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी एयरस्ट्राइक | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget