एक्सप्लोरर

ईरान-US में तनाव और बढ़ा, इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी सैन्य ठीकाने पर दो मिसाइलें दागी गईं

ईरानी सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी ने कहा कि इसका बदला लिया जाएगा.

बगदाद: ईरानी सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने के बाद ईरान और अमेरिका में तनाव और बढ़ गया है. इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी सैन्य ठीकाने पर दो मिसाइलें दागी गईं. अंतिम खबर लिखे जाने तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

अमेरिकी सेना ने बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर हवाई हमला कर शुक्रवार को सुलेमानी की हत्या कर दी थी. इस घटना ने ईरान को अचंभे में डाल दिया और पश्चिम एशिया में नये युद्ध की आशंका पैदा कर दी. अमेरिका की कार्रवाई के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए 'कड़े प्रतिशोध’ का संकल्प जताया और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की.

ईरान में 'अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं. बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर किए गए हमले में मारे गए 62 वर्ष के सुलेमानी और नौ अन्य मृतकों के सम्मान में आयोजित शोक सभा में इराक के राजनीतिक दलों के नेता और धर्म गुरु शामिल हुए. शामिल होने वालों में इराक के अर्द्धसैनिक बल के प्रमुख अबु महदी अल मुहांदिस भी थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ड‍ोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राजनयिकों और सैनिकों पर निकट भविष्य में होने वाले हमले को रोकने के लिए उन्होंने ईरानी सेना के मास्टरमाइंड को खत्म करने का निर्णय किया. उन्होंने कहा, “हमने युद्ध रोकने के लिए पिछली रात कार्रवाई की. हमने युद्ध शुरू करने के लिए कार्रवाई नहीं की.”

लेकिन इस हमले ने ईरान को आक्रोशित कर दिया है और संयुक्त राष्ट्र में उसके राजदूत, माजिद तख्त रवांची ने इसे ईरान के धुर विरोधी द्वारा “युद्ध की कार्रवाई” बताई है.

युद्ध के मुहाने पर खड़ी है दुनिया? खाड़ी देशों में अमेरिका बढ़ा रहा सैनिक, ईरान बोला- बदला लेंगे

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का भारत पर क्या असर पड़ेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget