एक्सप्लोरर

Iran Building Collapse: ईरान में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई, मलबा हटाने का काम अभी भी जारी

Building Collapse in Iran: मेट्रोपोल बिल्डिंग (Metropol Building) में 10 मंजिला निर्माणाधीन इमारत पिछले हफ्ते सोमवार को ढह गई थी. इमारत ढहने की घटना से नाराज लोग अबादान में सड़कों पर उतर आए थे.

Iran Building Collapse Death Toll Reaches 33: ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अबादान में पिछले हफ्ते इमारत ढहने (Iran Building Collapse) की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरएनए’ के मुताबिक निर्माणाधीन टावर के मलबे से सोमवार को चार और शव (Dead Body) निकाले गए, जिससे हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 पर पहुंच गई. एजेंसी के मुताबिक, बचावकर्मी अब भी मलबा हटाने के काम में जुटे हैं और अन्य लोगों की तलाश जारी है.

मेट्रोपोल बिल्डिंग (Metropol Building) में 10 मंजिला निर्माणाधीन इमारत पिछले हफ्ते सोमवार को ढह गई थी. यह इमारत खुज़ेस्तान प्रांत के अबादान (Abadan) शहर में गिरी थी. इस हादसे में भारी संख्या में लोगों के हताहत होने के साथ कई लोग जख्मी हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हुई

मेट्रोपोल बिल्डिंग में दो टावर थे. एक बन चुका था जबकि दूसरा निर्माणाधीन था. इमारत ढहने की घटना से नाराज लोग अबादान में सड़कों पर उतर आए, जिससे इलाके की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई. प्रदर्शनकारियों और दंगा रोधी पुलिस में कई बार झड़प भी हुई. अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘फारस’ ने बताया कि शोकाकुल लोग रविवार रात को घटनास्थल पर जमा हुए, तभी प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने सरकारी टीवी की कैमरा टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल का सहारा लेना पड़ा.

मलबा हटाने का काम अभी जारी

ईरानी दंगा रोधी पुलिस (Iranian Police) दक्षिण-पश्चिमी शहर अबादान में गुस्साए प्रदर्शनकारियों से भिड़ गई थी. राज्य द्वारा संचालित मीडिया ने बताया कि इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 33 तक पहुंच गई. बचावकर्मी (Rescue Workers) मलबा हटाने और मेट्रोपोल बिल्डिंग (Metropol Building) के टूटे हुए हिस्से के नीचे और पीड़ितों की तलाश कर रहे थे.  अभी राहत और बचाव का काम जारी है.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों की पढ़ाई के संबंध में सरकार कर रही है ये कोशिश, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

French Journalist Killed In Ukraine: यूक्रेन में रूसी हमले में फ्रेंच पत्रकार की मौत - राष्ट्रपति मैंक्रों ने दी जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget