एक्सप्लोरर

सात महीने कैद में रखकर भारतीय छात्र को किया जमकर प्रताड़ित, जानवर से भी बदतर हुआ सलूक, ऐसे अमेरिकी पुलिस ने बचाई जान

Indian Student Beaten In US: अमेरिका में एक भारतीय छात्र को पिछले सात महीने से कैद में रखकर तीन लोगों ने प्रताड़ित किया. पुलिस ने छापेमारी कर पीड़ित को दरिंदों की चंगुल से रिहा करा लिया है.

Indian Student Beaten: अमेरिका में एक भारतीय छात्र के साथ दरंदिगी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 20 साल के भारतीय छात्र को महीनों की कैद से आजाद कराया है. साथ ही पुलिस ने भारतीय छात्र को बंदी बनाने और उस पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पुलिस सेंट चार्ल्स काउंटी में एक हाईवे के पास मौजूद घर में पहुंची, जहां से उसने भारतीय छात्र को कैद से छुड़ाया. बचाया गया छात्र पिछले साल अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए भारत से अमेरिका गया था. पुलिस ने पीड़ित छात्र का नाम उजागर नहीं किया है. रिपोर्ट के अनुसार, छात्र को पिछले सात महीने से बेसमेंट में बंद करके रखा गया था.

आरोपियों में चचेरा भाई भी शामिल
रिपोर्ट के अनुसार छात्र हो गंभीर चोटें आई हैं. ऐसे में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें पीड़ित का चचेरा भाई भी शामिल है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान वेंकटेश आर सत्तारू, श्रवण वर्मा पेनमेचा और निखिल वर्मा पेनमात्सा के रूप में हुई है. हालांकि, छात्र को इस तरह से प्रताड़ित करने के पीछे आरोपियों का क्या मकसद रहा होगा, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

छात्र के साथ जानवरों से भी बदतर हुआ व्यवहार
रिपोर्ट के अनुसार, छात्र के चचेरे भाई ने दो लोगों के साथ मिलकर उसे सात महीने तक कैद कर रखा था. इस दौरान उन्होंने छात्र की जमकर पिटाई की. उसके साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया. रिपोर्ट के अनुसार, छात्र को बिजली के तार, पीवीसी पाइप, रॉड, लाठी-डंडे और वॉशिंग मशीन की पाइप से पीटा गया.

गुरुवार (30 नवबंर) को गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के खिलाफ मानव तस्करी, अपहरण और हमले का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि पीड़ित को आरोपियों ने शौचालय तक जाने नहीं दिया था. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना के स्थानीय नागरिक ने दी थी. 

ये भी पढ़ें: Kim Jong Un: किम जोंग उन ने दिया अपनी आर्मी को तैयार रहने का निर्देश, जानें किस बात पर बढ़ी हुई है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget