एक्सप्लोरर

हमास का समर्थन करने पर अमेरिका ने इंडियन स्टूडेंट का वीजा किया रद्द, हुई घर वापसी

Indian Student VISA Cancel: लेका को अप्रैल 2024 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय परिसर में हमास समर्थक विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Indian Student VISA: अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही वह भारतीय छात्रा स्वदेश लौट आई है, जिसका वीजा कथित तौर पर “हिंसा और आतंकवाद की वकालत” करने और हमास समर्थित गतिविधियों में शामिल होने के कारण रद्द कर दिया गया था.

होमलैंड सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक रंजनी श्रीनिवासन ने एफ-1 छात्र वीजा पर कोलंबिया विश्वविद्यालय में शहरी नियोजन में डॉक्टरेट की छात्रा के रूप में अमेरिका में कदम रखा था. बयान में कहा गया है कि रंजिनी आतंकवादी संगठन हमास को समर्थन देने वाली गतिविधियों में शामिल थी और विदेश विभाग ने पांच मार्च को उसका वीजा रद्द कर दिया था. इसमें बताया गया है कि होमलैंड सुरक्षा विभाग को रंजनी का 11 मार्च का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह स्व-निर्वासन के लिए सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के स्मार्टफोन ऐप का इस्तेमाल करती नजर आ रही है.

‘आतंकवाद का समर्थन करने वाली खुद हो गई निर्वासित’

होमलैंड सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने बयान में कहा कि “अमेरिका में रहने और पढ़ाई करने के लिए वीजा हासिल करना एक विशेषाधिकार है.” उन्होंने कहा, “जब आप हिंसा और आतंकवाद की वकालत करते हैं, तो आपसे यह विशेषाधिकार छीन लेना चाहिए और आपको इस देश में रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. मुझे आतंकवाद का समर्थन करने वाली कोलंबिया विश्वविद्यालय की एक छात्रा को स्व-निर्वासन के लिए सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करते देख खुशी हुई.”

‘अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो कभी अमेरिका नहीं आ पाएंगे’

होमलैंड सुरक्षा विभाग ने 10 मार्च को सीबीपी होम ऐप पेश किया था, जिस पर स्व-निर्वासन की जानकारी देने की सुविधा वाला फीचर उपलब्ध है. अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोग देश छोड़ने का इरादा जाहिर करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि सीबीपी ऐप अवैध प्रवासियों को “देश छोड़ने और स्व-निर्वासन का विकल्प देता है, ताकि उन्हें भविष्य में कानूनी रूप से अमेरिका लौटने और अपने सपनों को साकार करने का मौका मिल सके. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे, उन्हें निर्वासित करेंगे और वे कभी अमेरिका वापस नहीं आ पाएंगे.”

विभाग के मुताबिक, आईसीई एचएसआई नेवार्क के अधिकारियों ने वेस्ट बैंक की मूल निवासी फलस्तीनी छात्रा लेका कोर्डिया को एफ-1 वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रहने के लिए गिरफ्तार किया है. विभाग के अनुसार, हाजिरी कम होने के कारण लेका का वीजा 26 जनवरी 2022 को रद्द कर दिया गया था. उसने बताया कि लेका को अप्रैल 2024 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय परिसर में हमास समर्थक विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पिछले हफ्ते “यहूदी छात्रों के लगातार जारी उत्पीड़न को लेकर विश्वविद्यालय की निष्क्रियता” के कारण कोलंबिया यूनिवर्सिटी को दिए जाने वाले लगभग 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के संघीय अनुदान और अनुबंधों को तत्काल रद्द करने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान, भूटान समेत 41 देशों के नागरिकों की अमेरिका में नहीं होगी एंट्री! डोनाल्ड ट्रंप लगा सकते हैं बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget