एक्सप्लोरर

कनाडा में भारतीय मूल की डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द, मरीजों के साथ अवैध संबंध रखने की पाई गई दोषी

Canada Medical Committee: कनाडा में कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन ऑफ ओंटारियो की समीक्षा समिति ने भारतीय मूल की डॉक्टर सुमन खुलबे के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई की और अपना फैसला सुनाया.

भारतीय मूल की एक डॉक्टर सुमन खुलबे का चिकित्सा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कनाडा में मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. डॉक्टर सुमन खुलबे पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक पुरुष मरीज के साथ यौन संबंध बनाया और दो अन्य मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार भी किया. आरोपों की पुष्टि होने के बाद समीक्षा समिति ने उनके मेडिकल लाइसेंस को कैंसिल कर दिया.

नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर खुलबे ने अस्पताल के मरीजों के लिए अपने प्यार का इजहार किया. इसके अलावा, उनके साथ निजी और व्यावसायिक संबंध भी बनाए, जो चिकित्सा नैतिकता नियमों के खिलाफ माने गए और उन पर कार्रवाई की गई.

डॉक्टर और मरीज के बीच यौन संबंध के खिलाफ संस्था की जीरो टॉलरेंस की नीति

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन ऑफ ओंटारियो की समीक्षा समिति ने कार्रवाई की. समिति ने इस मामले में खुलबे के व्यवहार की जांच की और इस नतीजे पर पहुंचे कि खुलबे ने अपने मरीजों को सिर्फ एक मरीज के तौर पर नहीं देखा, बल्कि उन्होंने सभी मरीजों को अपने दोस्त, सामाजिक जीवन का हिस्सा, खेल गतिविधियों में सहभागी और बिजनेस पार्टनर की तरह समझा. समिति ने कहा कि भले ही यह संबंध डॉक्टर और मरीज की सहमति से बने हों, लेकिन संस्था डॉक्टर और मरीज के बीच यौन संबंध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूर्ण रूप से दृढ है.

मेरी बातों को सार्वजनिक सुनवाई में छिपाया गया- खुलबे

हालांकि, नेशनल पोस्ट के मुताबिक, डॉक्टर खुलबे ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी. उन्होंने कहा, ‘मेरे मामले में कई बातों को सार्वजनिक सुनवाई के दौरान छिपाया गया. इनमें भाग लेने के लिए मुझे और मेरे माता-पिता को बहुत वित्तीय और निजी त्याग करने पड़े ताकि मेरी बातों को सुना जा सके.' उन्होंने समिति से कहा कि एक जिम ट्रेनर के साथ उनके यौन संबंध एक रिलेशनशिप का हिस्सा थे.

अपने क्लिनिक में प्रोकेन का इस्तेमाल करती थीं खुलबे

डॉक्टर सुमन खुलबे के खिलाफ यह भी आरोप लगाए गए कि वह अपनी क्लिनिक में सामाजिक आयोजन करतीं थीं, जहां शराब का भी सेवन किया गया और प्रोकेन का इस्तेमाल किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रोकेन के इस्तेमाल आमतौर पर एनेस्थीसिया, पेरिफेरल नर्व ब्लॉक और स्पाइनल नर्व ब्लॉक के लिए होता है. इस बीच एक जिम ट्रेनर ने खुलबे पर आरोप लगाया कि उन्होंने उस पर डीप टिश्यू फिजिकल थेरेपी किया.

ट्रेनर ने खुलबे पर क्या लगाए आरोप?

कोर्ट के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, जिम ट्रेनर ने खुलबे पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखकर एक्सरसाइज कराए. इसके अलावा, यह भी दावा किया गया कि यौन क्रियाओं में ओरल सेक्स, किस और मैनुअल स्टिमुलेशन भी किए गए और यह तब किया गया जब वह प्रोकेन के प्रभाव में था.

यह भी पढ़ेंः सिंगापुर में भारतीय मूल के इमिग्रेशन अधिकारी को मिली सजा, यात्रा पास बनाने के लिए आवेदकों के साथ करता था घिनौना काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget