एक्सप्लोरर

अमेरिका: भारतीय-अमेरिकी लोगों का देश में बढ़ा दबदबा, बाइडेन सरकार के इस फैसले की हुई सराहना

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में कई भारतीयों की नियुक्ति की है. उनकी लिस्ट में करीब 55 भारतीय शामिल हैं. इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम रंगास्वामी ने कहा कि वे बाइडेन सरकार के इस फैसले की सराहना करते हैं. वहीं, बाइडेन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोगों का देश में दबदबा बढ़ा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किए जाने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोगों का देश में दबदबा बढ़ा है. राष्ट्रपति पद संभालने के 50 दिन के भीतर ही बाइडेन ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय मूल के कम से कम 55 लोगों को नियुक्त किया.

राष्ट्रपति के भाषण लेखन से लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक सरकार के हर विभाग में भारतीय मूल के अमेरिकियों की नियुक्ति हुई है. मंगल की सतह पर ‘पर्सेवियरेंस’ रोवर को उतारने के अभियान में शामिल नासा के वैज्ञानिकों से डिजिटल माध्यम से बात करते हुए बाइडेन ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के अमेरिकियों का देश में दबदबा बढ़ा है. आप (स्वाति मोहन), उपराष्ट्रपति (कमला हैरिस), मेरे भाषण लेखक (विनय रेड्डी) हैं.’’

बाइडेन ने अपने प्रशासन में की कई भारतीयों की नियुक्ति

मोहन ने नासा के मंगल 2020 अभियान में दिशा-निर्देश, दिशा-सूचक और नियंत्रण अभियान का नेतृत्व किया. ‘पर्सेवियरेंस’ रोवर 18 फरवरी को मंगल की सतह पर उतरा था. बाइडन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. उन्होंने अपने प्रशासन में भारतीय मूल के कम से कम 55 लोगों की नियुक्ति की है. इनमें से आधी संख्या महिलाओं की हैं और वे व्हाइट हाउस में काम कर रही हैं.

इंडियास्पोरा के संस्थापक ने दी प्रतिक्रिया 

इससे पहले बराक ओबामा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोगों की नियुक्ति की गयी थी. भारतवंशी समाजसेवी और ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम रंगास्वामी ने कहा, ‘‘यह देखना अत्यंत सुखद है कि भारतीय मूल के कई लोग लोकसेवा का काम कर हैं. नयी सरकार के बाद और कई लोग जुड़े हैं. समुदाय का दबदबा बढ़ते देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है.’’

ये भी पढ़ें :-

दिमाग की सर्जरी के लिए नींबू पानी बेचकर पैसे जुटा रही सात साल की मासूम, परिवार के बोझ को कम करने की कोशिश

पोप फ्रांसिस की ऐतिहासिक इराक यात्रा, सुरक्षा जोखिम और कोरोना वायरस के बावजूद क्यों हो रहे रवाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget