एक्सप्लोरर

India Afghan Relation: भारत ने भेजी बड़ी मदद तो गदगद हुआ तालिबान, पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात

India Help Afghanistan: आर्थिक संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान के लिए भारत ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया तो तालिबान ने भी भारत की तारीफों के पुल बांधे हैं.

India Help Afghanistan: इन दिनों अफगानिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है. ऐसे में भारत ने अफगानिस्तान की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए हाल ही में 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने की घोषणा की थी. भारत की ओर से भेजी गई इस मदद से गदगद तालिबान ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है. तालिबान ने कहा है कि दोनों देशों की जनता के आपसी संबंध सुधरेंगे.

तालिबान के स्पीकर सुहेल शाहीन ने वियोन न्यूज को दिए एक बयान में कहा, “20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की मदद के लिए अफगानिस्तान भारत का शुक्रगुजार है. इस प्रकार की मानवीय मदद से दोनों देशों के बीच भरोसा कायम होता है. इससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होते हैं.” तालिबान स्पीकर ने भारत को दुनिया का असली लीडर बताया है.

भारत करेगा अफगानिस्तान की मदद

भारत ने कहा, “अफगानिस्तान में इस समय मानवीय संकट पनपा हुआ है. वहां लोगों को खाने तक के लिए रोटी नहीं मिल पा रही है. यही वजह है कि भारत ने अफगानिस्तान को 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने का फैसला किया है.”

भारत की ओर से ये गेहूं ईरान स्थित चाहबहार पोर्ट के जरिए भेजा जाएगा. भारत हमेशा से अफगानिस्तान को मदद पहुंचाता रहा है. इससे पहले साल 2020 में भी भारत ने अफगानिस्तान को 75 हजार मीट्रिक टन अनाज की मदद भेजी थी. इसके बाद साल 2021 में भारत ने पाकिस्तान के रास्ते 50 हजार मीट्रिक टन गेंहूं भेजा था.

हालांकि, भारत ने अभी भी अफगानिस्तान में तालिबान के शासन को स्वीकार नहीं किया है. भारत हमेशा से ही काबुल में सही मायने में एक समावेशी सरकार की वकालत करता रहा है.

आतंकवाद पर भी हुई चर्चा

मंगलवार (07 मार्च) को हुई बैठक के दौरान भारत और पांच मध्य एशियाई देशों ने आतंकवाद और उग्रवाद के क्षेत्रीय खतरों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा की. इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी प्रशिक्षण या फिर इस तरह की किसी गतिविधि की योजना बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: India-Afghan Relation: अफगानिस्तान को 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा भारत, पाकिस्तान के रास्ते का नहीं होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयार कर रहा चीन
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयार कर रहा चीन
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget