एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में इमरान की पार्टी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, हमले के बावजूद जारी रहेगा आजादी मार्च

इमरान खान अपने ऊपर हमले के बावजूद भी मुल्क में मध्यावधि चुनाव कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं. पीटीआई देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Imran Khan: इमरान खान पर कल कातिलाना हमला हुआ था. इसमें वह बाल-बाल बच गए थे. इसके बावजूद उनकी पार्टी पीटीआई ने एलान किया है कि मध्यावधि चुनाव की मांग को लेकर जारी आजादा मार्च चलता रहेगा. पार्टी ने जुम्मे की नमाज़ के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन भी किया.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वज़ीराबाद इलाके में विरोध मार्च के दौरान एक बंदूकधारी ने इमरान खान को निशाना बनाने की कोशिश की थी. खान के पैर में गोली लगी थी. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. खान की पार्टी का दावा है कि यह इमरान खान की हत्या का प्रयास था. पीटीआई के महासचिव असद उमर ने ट्वीट कर कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाएंगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उमर ने बताया कि जुम्मे की नमाज़ के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया है. 

मध्यावधि चुनाव करवाने की मांग

असद उमर ने इमरान खान द्वारा की जा रही मांगों के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन खान वर्तमान सरकार पर मध्यावधि चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहे हैं. पीटीआई के नेता इमरान खान ने शहबाज़ शरीफ नीत सरकार पर दबाव डालने के लिए 28 अक्टूबर को हकीकी आज़ादी मार्च शुरू किया था.

हमले में 1 व्यक्ति की मौत 7 घायल

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने आरोप लगाया कि यह हमला खान की सुनियोजित हत्या का प्रयास था और वह बाल-बाल बच गए. हमला किसी नौ एम.एम. की पिस्तौल से नहीं बल्कि एक स्वचालित हथियार से किया गया था. पुलिस ने कहा था कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए. हालांकि डॉन अखबार ने शुक्रवार को कहा हमले में एक व्यक्ति की मौत के अलावा 14 लोग भी घायल हुए हैं.

विरोध मार्च  के लिए प्रतिबद्ध हैं इमरान खान

पीटीआई पार्टी के अनुसार, लाहौर में खान द्वारा बनवाए गए शौकत खानम अस्पताल में इमरान खान की सर्जरी की गई और अब वे खतरे से बाहर हैं. पार्टी ने यह भी कहा कि खान विरोध मार्च जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इमरान खान के हवाले से कहा गया मैं नहीं झुकूंगा, अपने साथी पाकिस्तानियों के लिए हकीकी आज़ादी हासिल करने के वास्ते दृढ़ रहूंगा. खान ने 28 अक्टूबर को लाहौर से चल कर चार नवंबर तक इस्लामाबाद पहुंचने के लक्ष्य से हकीकी आज़ादी मार्च शुरू किया था, लेकिन प्रदर्शन के कार्यक्रम में बदलाव के कारण मार्च के अब 11 नवंबर तक इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना है.

रैली को अब तक नहीं मिली अनुमति

बता दें कि अभी तक शहबाज़ शरीफ नीत सरकार ने खान के नेतृत्व में पीटीआई कार्यकर्ताओं को राजधानी में रैली करने की अनुमति नहीं दी है.इस बीच इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने राजधानी में विरोध रैली की अनुमति देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.खान पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और एक इकबालिया बयान का वीडियो भी जारी हुआ है.

यह भी पढ़े: Imran Khan पर हुए हमले की पाकिस्तानी सेलेब्स ने की निंदा, अली जफर बोले- 'हमें उनकी जरूरत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget