एक्सप्लोरर

Imran Khan: गिरफ्तारी वारंट झेल रहे इमरान खान पर बरसीं पूर्व पत्नी रेहम खान, बोलीं- एक नेता को गीदड़ नहीं होना चाहिए

Reham Khan Remark on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने इमरान खान के खिलाफ पुलिस का कार्रवाई का समर्थन किया है.

Reham Khan Slams Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट (Anti Terror Act) के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) ने भी हमला बोला है. रेहम खान ने इमरान के खिलाफ पुलिस (Pakistan Police) की कार्रवाई का समर्थन किया है. रेहम खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिये इमरान खान पर हमला बोला है.

रेहम खान ने ट्वीट में लिखा, ''पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन, खासकर महिला अधिकारी को धमकाने के लिए इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. हालांकि, इस तरह से भाषण आदि पर प्रतिबंध लगाना व्यर्थ है.'' इसी के साथ उन्होंने पीएमएमएन पर तंज कसा है. रेहम खान ने ट्वीट में लिखा, ''पीएलएमएन को इमरान खान से खराब उत्पाद की अच्छे से मार्केटिंग करने की कला सीखनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि राजनीति-शासन के लिए अच्छे सक्रिय पीआर की जरूरत होती है. पीएलएमएन को सीखना चाहिए कि कैसे एक नेता की गिरफ्तारी का विरोध किया जाता है, न कि कैसे सुविधा दी जाती है. वापस मुकाबला करना राजनीति है.''

रेहम ने इमराम पर लगाया महिलाओं को ढाल बनाने का आरोप

एक ट्वीट में रेहम खान ने लिखा, ''पीटीआई महिला समर्थक ऐसे आदमी को बचाने के लिए घर से निकलती हैं जिसने महिलाओं को हमेशा मानव ढाल के रूप में शाब्दिक और रूपक के तौर पर इस्तेमाल किया है. नेता को गीदड़ नहीं होना चाहिए.''

इसके अलावा रेहम खान ने कई लोगों के ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिनमें इमरान खान पर निशाना साधा गया है. ऐसे ही एक ट्वीट में लिखा गया, ''इमरान खान की गिरफ्तारी के मामले में कई पीटीआई कार्यकर्ता बड़े शहरों में निकल आए हैं. ठीक है, पीटीआई सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है, ठीक है लेकिन एक आदमी लापता है, वह है इमराम खान. किसी ने उसे बाहर आते और उसके ठिकाने का खुलास करते नहीं देखा है.'' वहीं एक ट्वीट में लिखा गया, ''इमरान खान की गिरफ्तारी के आदेश मूर्खता थे लेकिन अगर सरकार उसे गिरफ्तार नहीं करती है तो वह ज्यादा मूर्ख लगेगी.''

क्या है मामला

बता दें कि इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद के मारगल्ला थाने में शनिवार को आतंकवाद-रोधी अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया. इमरान खान पर इस्लामाबाद रैली में पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इमरान खान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए शीर्ष पुलिस अधिकारियों, एक महिला मजिस्ट्रेट, पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी थी. उन्होंने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए बर्ताव को लेकर यह चेतावनी दी थी, जिन्हें राजद्रोह के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था ने सभी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा इमरान खान के भाषणों के सीधे प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी.

यह भी पढ़ें

Pakistan: इमरान खान की बढ़ी मुसीबत, एंटी टेरर एक्ट में अरेस्ट वारंट जारी, किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

Pakistan Imran Khan Live: इमरान खान की गिरफ्तारी पर रोक की मांग, इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पार्टी देगी अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget