एक्सप्लोरर

Pakistan: वरिष्ठ पत्रकार की हत्या में शामिल था पाक सेना का प्रमुख अधिकारी, इमरान खान ने किया नया खुलासा

Imran Khan Cliam: इमरान खान का दावा है कि इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के मेजर-जनरल फैसल नसीर ने मुझे दो बार मारने की कोशिश की. वह (टीवी एंकर) अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल है.

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से हटाए जाने के बाद नए-नए दावे कर रहे हैं. अब उन्होंने शीर्ष आईएसआई अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाया है. पीटीआई प्रमुख का दावा है कि वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की नृशंस हत्या में फैसल नसीर शामिल थे. खान का दावा है कि आईएसआई अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर ने ही उन्हें दो बार मारने की कोशिश की है. 

खान का यह बयान तब आया है, जब वे अपने बुलेट-प्रूफ वाहन में बैठ कर लाहौर की एक रैली को संबोधित कर रहे थे. साथ ही उनके सम्बोधन को वीडियो लिंक के जरिए अन्य शहरों में सीधा प्रसारित किया जा रहा था. अपने संबोधन के दौरान पूर्व पीएम ने दावा किया कि इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के मेजर-जनरल फैसल नसीर ने मुझे दो बार मारने की कोशिश की. वह (टीवी एंकर) अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल है. उसने मेरी पार्टी के सीनेटर आजम स्वाति के खिलाफ मुकदमे शुरू करने के पीछे उसी का हाथ है. 

केन्या में मारे अरशद शरीफ 

गौरतलब है कि अरशद शरीफ सेना के आलोचक थे, वो पिछले अक्टूबर में केन्या में मारे गए थे. इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि देश की सुरक्षा एजेंसियों से ही उनकी जान को खतरा है. अरशद ने न्याय के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और चीफ जस्टिस समेत कई लोगों को चिट्ठी लिखी थी. हालांकि उन्होंने जब खतरा बढ़ता देखा तो पाकिस्तान छोड़ने का फैसला किया. वह पाकिस्तान छोड़ केन्या में शिफ्ट हो गए थे, जहां उनकी गोली मार हत्या कर दी गई.

केन्या में पुलिस ने मारी थी गोली 

मालूम हो कि केन्या में पत्रकार की हत्या के बाद पाकिस्तान में आक्रोश फैल गया था. 23 अक्टूबर 2022 की देर रात अरशद शरीफ की केन्या पुलिस के हाथों हत्या हुई थी. दरअसल, पुलिस ने कहा था कि गलत पहचान के कारण उन्हें गोली लगी थी. लेकिन पत्रकार के परिवार का हमेशा से आरोप रहा है कि उन्हें जानबूझ कर गोली मारी गई. 

71 वर्षीय इमरान खान ने इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के साथ जनरल नसीर पर पिछले साल नवंबर में पंजाब प्रांत के वजीराबाद में उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था, जिसमें उनके पैर में तीन गोलियां लगी थीं. 

नसीर ने मेरी पार्टी के लोगों के खिलाफ किया अत्याचार 

जनरल फैसल नसीर पर हमला करते हुए इमरान खान ने कहा कि यह आदमी (जनरल नसीर) पिछले 20 महीनों से मेरी पार्टी के लोगों के खिलाफ अत्याचार में शामिल है, लेकिन उसकी संस्था में किसी को भी इसकी परवाह नहीं है. पाकिस्तान से प्यार करने वाला कोई भी व्यक्ति वह नहीं कर सकता, जो यह आदमी कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Blasphemy: पाकिस्तान में मुस्लिम स्कॉलर ने पैगंबर से की इमरान खान की तुलना, भीड़ ने ले ली जान, Video देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget