एक्सप्लोरर

IDF की हिरासत में अल-शिफा अस्पताल के चीफ, संदिग्ध आतंकी के तौर पर हो रही पूछताछ

Israel Hamas War: इजरायल-हमास की जंग के बीच गुरुवार को अल-शिफा अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद अबू सल्मिया को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर अस्पताल को आतंकी गतिविधि के लिए सक्षम बनाने का आरोप लगाया गया है.

Israel Palestine Conflict: इजरायल और हमास की जंग के बीच गुरुवार (23 नवंबर) को गाजा के अल-शिफा अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद अबू सल्मिया को इजरायली सेना ने गिरफ्तार कर लिया. उनसे संदिग्ध आतंकी के तौर पर पूछताछ की जा रही है.

इजरायली अधिकारियों ने कहा कि शिन बेट सुरक्षा एजेंसी मोहम्मद अबू सल्मिया को पूछताछ के लिए ले गई है. कथित तौर पर अस्पताल के कई अन्य चिकित्सा कर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है.

मोहम्मद अबू सल्मिया को इजरायल ने क्यों किया गिरफ्तार?

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ और शिन बेट की ओर से जारी एक साझा बयान में कहा गया कि अस्पताल को हमास के संचालन केंद्र (ऑपरेशन सेंटर) के रूप में इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के संदेह में मोहम्मद अबू सल्मिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

इससे पहले गुरुवार को अस्पताल में एक विभाग के प्रमुख खालिद अबू समरा ने कहा था, ''मोहम्मद अबू सल्मिया को कई अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ गिरफ्तार किया गया है.'' रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी रेडियो ने बताया कि अबू सल्मिया को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह आईडीएफ की ओर से खोले गए मानवीय गलियारे के माध्यम से दक्षिण में जाने के लिए आगे बढ़ रहे थे. हमास की ओर से संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मेधात अब्बास ने भी सल्मिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

इजरायल की ओर से मोहम्मद अबू सल्मिया पर लगाए गए ये आरोप

इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बात के काफी सबूत सामने आए कि अस्पताल अबू सल्मिया के सीधे प्रबंधन के तहत आतंकी संगठन हमास के मुख्यालय के रूप में काम कर रहा था. बयान में कहा गया कि हमास ने सुरंग प्रणाली को मेंटेन करने के लिए बिजली समेत अस्पताल के कई संसाधनों का इस्तेमाल किया. हमास ने अस्पताल में और इसके आसपास कई हथियार जमा किए.

बयान में कहा गया कि मेडिकल सेंटर में व्यापक आतंकवादी गतिविधि थी जो अबू सल्मिया के प्रबंधन के तहत थी. बयान में यह भी कहा गया कि एक पैथोलॉजिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि अगवा किए गए आईडीएफ के सैनिक कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की अस्पताल परिसर में हत्या कर दी गई थी.

अब तक इस संघर्ष में मारे गए साढ़े 15 हजार से ज्यादा लोग 

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल पर घातक हमला किया था, उसके बाद शुरू हुए इजरायली सैन्य अभियान के दौरान अल-शिफा अस्पताल पर आईडीएफ का खास फोकस रहा है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर से गाजा में 14,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि इजरायल में हमास के हमलों से मरने वालों की आधिकारिक संख्या लगभग 1,200 है.

शुक्रवार से शुरू होगा चार दिवसीय संघर्ष विराम

6 हफ्ते से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच इजरायल और हमास चार दिवसीय संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं. अलजजीरा के मुताबिक, कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि संघर्ष विराम शुक्रवार (24 नवंबर) को सुबह 7 बजे शुरू होगा और पहले बंदियों को शाम 4 बजे रिहा किया जाएगा.

हमास 7 अक्टूबर से अगवा 237 बंधकों में 50 महिलाओं और बच्चों को छोड़ने पर सहमत हुआ है. वहीं, इजरायल अपनी जेलों से 150 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा करने पर सहमत हुआ है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 'उत्तरी गाजा से अपना नियंत्रण खो चुका है हमास', इजरायली सेना ने गाजावासियों के लिए जारी किया खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget