एक्सप्लोरर

भारत समर्थक नशीद के खिलाफ चीन ने उगला जहर

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए चीन ने कहा कि वह नशीद द्वारा उसके खिलाफ दिए गए 'गैरजिम्मेदाराना बयान' से आहत है.

बीजिंग: चीन ने बुधवार को मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि वह नशीद द्वारा उसके विरुद्ध दिए गए 'गैरजिम्मेदाराना बयान' से आहत है. मालदीव में चीनी निवेश के कठोर आलोचक नशीद ने मीडिया को दिए साक्षात्कारों में कहा था कि बीजिंग समर्थक राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की हार के बाद देश निश्चित ही चीन से हुए करारों के बारे में सोचेगा और भारत के साथ अपने संबंधों में सुधार करेगा.

नशीद ने यह भी कहा था कि चीन जैसे तानाशाह देश के लिए मालदीव जैसे लोकतांत्रिक देश को समझ पाना मुश्किल है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग से नशीद के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हम कुछ लोगों द्वारा दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान से काफी निराश हैं और इन पर अफसोस जताते हैं. हम दोहराते हैं कि हम समानता और आपसी लाभ के आधार पर अपना सहयोग जारी रखेंगे. हम बाजार आधारित नियम का पालन करेंगे."

उन्होंने कहा, "मालदीव और चीन के बीच सहयोग क्या आगे बढ़ेगा या यह दोनों देश को सहायता पहुंचाएगा, यह दोनों देशों के लोगों पर हैं और इसे कुछ लोगों द्वारा बदनाम नहीं किया जा सकता." यामीन के नेतृत्व में मालदीव चीन के इतने करीब आ गया था कि मालदीव संसद ने बिना किसी बहस के बीजिंग के साथ मुक्त व्यापार समझौता स्वीकार कर लिया था. यामीन ने चीन की बेल्ट एवं रोड परियोजना का भी समर्थन किया था और देश में और अधिक चीनी निवेश की इच्छा जताई थी.

पिछले हफ्ते चुनाव के बाद सत्ता में आई मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी देश में चीन के दखल की आलोचक रही है. चीन को चिंता है कि नई सरकार यामीन के अंतर्गत किए गए सौदों पर फिर से बातचीत कर सकती है.

मालदीव में सत्ता परिवर्तनः भारत के लिए सोलिह का राष्ट्रपति बनना अहम है

भारत समर्थक नशीद के खिलाफ चीन ने उगला जहर मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह होंगे. सोलिह ने मालदीव प्रोगेसिव पार्टी के अब्दुल्ला यामीन को करारी शिकस्त दी. सत्ता में फेरबदल भारत के लिए बेहद अहम है. मालदीव में नई सत्ता के आगाज में जश्न मनाया जा रहा है. मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने चुनाव में तमाम गड़बड़ियों की आशंका को दरकिनार करते हुए जीत का परचम लहरा दिया.

वहीं, भारत को छोड़ चीन का साथ देने वाले मालदीव प्रोग्रेसिव पार्टी के अबदुल्ला यामीन अब्दुल गयूम के तालिबानी शासन को मालदीव की जनता ने नकार दिया. मोहम्मद सोलिह को 1 लाख 33 हजार 808 वोट मिले वहीं यामीन अब्दुल को 95 हजार 526 वोट ही मिले. यामीन ने अपने कार्यकाल के दौरान विपक्षी पार्टियों, अदालतों और मीडिया पर कड़ी कार्यवाही की थी. लेकिन मालदीव के नागरिकों के मताधिकार की ताकत के आगे यामीन को करारी हार का मुंह देखना पड़ा. भारत ने इस जीत का स्वागत करते हुए इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को बधाई दी है. भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है सत्ता परिवर्तन दरअसल, मालदीव में सत्ता की कायापलट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि सोलिह चीन के प्रबल विरोधी हैं. चीन कुछ सालों से मालदीव पर काफी ध्यान दे रहा है क्योंकि इसके जरिए वह हिन्द महासागर में भारत को घेरने की योजना बना रहा है. मालदीव में मोहम्मद सोलिह के कमान सभांलने के बाद भारत और मालदीव के बीच रिश्तों को मजबूती मिलेगी, जिससे चीन के नापाक इरादों पर लगाम लगना तय है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget