एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का हिंदू समुदाय इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर के निर्माण का स्वागत करेगा: पाक विधायक

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में पहले कृष्ण मंदिर के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है. इस मंदिर का निर्माण एच-9 प्रशासनिक खंड में 20 हजार वर्ग फुट भूमि पर किया जाएगा.

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक विधायक ने विधानसभा में कहा कि देश का अल्पसंख्यक समुदाय इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर के निर्माण का स्वागत करेगा. विधायक एमपीए रवि ने खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और वे बहुसंख्यक समुदाय के साथ शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के साथ रह रहे हैं.

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में पहले कृष्ण मंदिर के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है. इस मंदिर का निर्माण एच-9 प्रशासनिक खंड में 20 हजार वर्ग फुट भूमि पर किया जाएगा. रवि ने कहा, 'हम सरकार के फैसले का स्वागत करेंगे क्योंकि यह कानून और देश के संविधान के अनुसार होगा. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और वे बहुसंख्यकों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के साथ रहे हैं. मुसलमानों और हिंदुओं के बीच मतभेद पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

पाकिस्तान ने पीओके की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को दिए 17,917 डॉलर वहीं पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की यात्रा के लिए ब्रिटेन के एक संसदीय समूह को 30 लाख पाकिस्तानी रुपये (17,917 डॉलर) दिए हैं. यह समूह मुख्य रूप से 'कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन' को उजागर करता है. ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के रजिस्टर से पता चला है कि 'ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन कश्मीर (एपीपीजीके) को 18 फरवरी को पाकिस्तान सरकार से 29.7 लाख से 31.2 लाख पाकिस्तानी रुपये के बीच मिला. यह धन समूह को 18 से 22 फरवरी के बीच पीओके का दौरा करने के लिए दिया गया. इस समूह की अध्यक्ष लेबर सांसद डेबी अब्राहम हैं.

सभी संसदीय समूहों के लिए यह अनिवार्य है कि वे 1,500 पाउंड से अधिक मूल्य के लाभ या धन पाने पर इसकी घोषणा संसदीय रजिस्टर में करें. डेबी अब्राहम को 17 फरवरी को दिल्ली हवाई अड्डे पर सूचित किया गया था कि उनका ई-वीजा वैध नहीं है और उन्हें दुबई भेज दिया गया था. अगले दिन वह पाकिस्तान पहुंचीं और प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलीं. इस यात्रा का वित्त पोषण पाकिस्तान द्वारा किया गया था.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget