एक्सप्लोरर
ट्रंप के शपथग्रहण में शामिल हुईं हिलेरी, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं छोडूंगी

वॉशिंगटन: चुनावी प्रचार अभियान के समय की कड़वाहट को भुलाते हुए हिलेरी क्लिंटन डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल हुईं. इस दौरान उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी मौजूद थे. हिलेरी ने कहा कि वह अमेरिकी लोकतंत्र और इसके ‘स्थायी मूल्यों’ का ‘सम्मान’ करने के लिए इसमें शामिल हुई हैं. ट्रंप के शपथग्रहण से पहले हिलेरी क्लिंटन ने कहा, ‘‘मैं यहां लोकतंत्र और इसके स्थायी मूल्यों का सम्मान करने के लिए आई हूं. मैं अपने देश और इसके भविष्य में विश्वास करना कभी नहीं छोडूंगी.’’ हिलेरी के साथ उनके पति बिल क्लिंटन भी थे और ये दोनों पूर्व राष्ट्रपतियों जॉर्ज बुश, जिम्मी कार्टर और उनकी पत्नियों के साथ बैठे थे. राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी और रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी, हालांकि चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने हिलेरी की तारीफ की थी.
और पढ़ें
Source: IOCL
























