एक्सप्लोरर

Greece Shipwreck: ग्रीस तट पर समुद्र में डूबा शरणार्थियों से भरा जहाज, 300 से ज्यादा पाकिस्तानियों के मारे जाने की आशंका- रिपोर्ट

Ship Capsized in Greece: भूमध्‍य सागर में सैकड़ों प्रवासियों से भरा जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यूएन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक, जहाज पर पाकिस्तानियों समेत करीब 750 लोग सवार थे.

Greece Boat Disaster: अफ्रीका और यूरोप के बीच भूमध्‍य सागर में प्रवासियों की नौका और पानी के जहाज लगातार दुर्घटनाग्रस्‍त हो रहे हैं. यहां प्रवासियों से जुड़ी एक और दुखद घटना ग्रीस (यूनान) तट के निकट हुई, जहां 700 से ज्‍यादा प्रवासियों से भरा जहाज लापता हुआ था. अब खबरें आ रही हैं वो जहाज डूब गया है और उस पर सवार 300 से अधिक शरणार्थी मारे गए हैं. उनमें अधिकतर शरणार्थी पाकिस्तान के हैं.

पाकिस्‍तानी मीडिया में ग्रीस के निकट हुए बड़े हादसे की खबरें प्रमुखता से दिखाई जा रही हैं. दुनिया न्यूज और न्यूज360 के मुताबिक, करीब 100 बच्‍चे हादसे का शिकार हुए, जबकि 298 लापता बताए जा रहे हैं. कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है. कल, पाकिस्‍तानी सरकार भी इस हादसे को लेकर ग्रीस के अधिकारियों के संपर्क में थी. 

कितनी मौतें हुईं, पाक सरकार का नहीं आया बयान
यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुए उस हादसे के बाद सामने आई है, जब कम से कम 78 प्रवासियों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि लीबिया से इटली जा रहे जहाज में करीब 750 प्रवासी सवार थे. जिनमें 300 से अधिक पाकिस्तानी लोग शामिल थे, लेकिन अभी इस घटना के बारे में शहबाज शरीफ सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए अभी तक मरने वालों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है.

'300 से अधिक पाकिस्तानियों की जानें गई हैं'
बहरहाल, बहुत-से पाकिस्तानी परिवार अपने लापता प्रियजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. पाकिस्‍तान के 11 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स वाले पत्रकार इहतशाम उल हक ने ट्वीट किया- ग्रीस में एक नौका दुर्घटना में 300 से अधिक पाकिस्तानी मारे गए हैं. मगर, मीडिया ऐसा बर्ताव कर रही है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है.

'अल्लाह उनकी हिफाजत करे'
पाकिस्‍तानी सोशल एक्टिविस्‍ट मुहम्मद रमजान छीपा ने ट्वीट कर पीडि़तों के लिए दुआ मांगी. उन्‍होंने ट्वीट किया, 'आशंका है कि ग्रीस के तट पर प्रवासी बोट के डूबने से 298 पाकिस्तानियों की जानें गई हैं. हम दुआ करते हैं कि ये आशंकाएं गलत साबित हों और अल्लाह उनकी हिफाजत करे, आमीन.'

यह भी पढ़ें:

Italy Boat Accident: इटली की मैगीगोर झील में बड़ा हादसा, अचानक आए तूफान के कारण बीच नदी में पलटी नाव, मारे गए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन
पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget