एक्सप्लोरर

Germany: जर्मनी ने बंद किए अपने तीनों न्यूक्लियर पावर प्लांट, यूक्रेन युद्ध की वजह से हुई एक साल की देरी

Germany Nuclear Power Plant: न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद किए जाने के बाद सरकार ने कहा है कि यह नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है. इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी घातक है.

Germany Shut Down Of Nuclear Plant: जर्मनी ने शनिवार (15) को नागरिकों के सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने तीनों न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद कर दिए. इस फैसले के बाद जर्मनी के पर्यावरण मंत्री स्टेफी लेम्के ने कहा कि न्यूक्लियर एनर्जी के मुद्दे पर हमारा एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है. हालांकि विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है. 

स्टेफी लेम्के ने न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद किए जाने के बाद कहा कि यह नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है. इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी घातक है. हमें  पर्यावरण और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रख यह फैसला लेना पड़ा. इसके साथ ही जर्मनी ने 60 साल पहले शुरू हुए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल के सिलसिले को बंद कर दिया. दरअसल 2035 तक जर्मनी खुद को पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर शिफ्ट करना चाह रहा है. इस वजह से यह फैसला लिया गया है. 

2022 में बंद करने थी योजना 

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे  युद्ध को एक साल से अधिक हो गया है. अभी भी इन दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्मनी की प्लांट बंद करने की योजना साल 2022 में ही थी, लेकिन रूस- यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को ध्यान में रखते ऐसा हो नहीं पाया. इससे यह तय समय से लेट होता चला गया. अब जर्मनी ने अब इस फैसले पर मुहर लगा दी है. 

विपक्ष ने सरकार के फैसले पर उठाया सवाल 

सरकार के इस फैसले की विपक्ष ने आलोचना की है. इसके साथ ही आरोप लगाया है कि अपना स्वार्थ देखकर सरकार ने यह फैसला लिया गया है. एर्नोल्ड वॉट्ज ने कहा कि क्रिश्चयन डेमोक्रेटिक पार्टी ने ये कदम राजनीतिक लाभ के लिए उठाया है. उन्होंने दावा किया कि जर्मनी के बाडेन व्यूरटेमबर्ग में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सरकार का यह फैसला इस इलाके में ग्रीन पार्टी को टक्कर देने के लिए लिया गया है. बता दें कि जर्मनी में ग्रीन पार्टी पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती है. इससे पहले भी ग्रीन ने पर्यावरण के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए फायदा उठाया है. 

ये भी पढ़ें: Sudan Violence: सूडान में हिंसा- आपस में भिड़े सैनिक और अर्धसैनिक बल, गोलीबारी से गूंजी राजधानी, भारत ने जारी की एडवाइजरी, 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget