एक्सप्लोरर

Germany: खोया बच्चा आठ दिनों बाद सीवर में मिला जिंदा, जानिए इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर

Germany Boy Found Alive In Sewer: जर्मनी के ओल्डनबर्ग (Oldenburg) में अपने परिवार के गार्डन आठ साल का बच्चा लापता हो गया था, लेकिन शुक्र हैं कि आठ दिनों बाद ये बच्चा सीवर में जिंदा मिला.

Germany Boy Found Alive In Sewer: पूरा घर अपने बच्चे के लापता होने से परेशान हो और आखिरकार आठ दिनों बाद वही बच्चा जिंदा और सही सलामत मिले तो परिवार खुशी से उछल पड़ेगा. जी हां जर्मनी (Germany) के उत्तर पश्चिमी शहर ओल्डनबर्ग (Oldenburg) से कुछ ऐसा ही मामला सामना आया है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओल्डनबर्ग में अपने परिवार के गार्डन से आठ साल का जो (Joe) लापता हो गया. परिवार वाले लगातार उसकी तलाश करते रहे और आठ दिन बाद यह बच्चा सीवर में सही सलामत मिला. 

एक हफ्ते तक रहा सीवर में

बीबीसी के मुताबिक 17 जून को ओल्डेनबर्ग में अपने परिवार के बगीचे से आठ साल का जो (Joe) अचानक गायब हो गया. जो मामूली मानसिक विकास विकार से पीड़ित बच्चा है. इसके बाद से ही पुलिस ने जोर-शोर से उसकी खोज शुरू कर दी. आखिरकार शनिवार 25 जून को पुलिस को कामयाबी मिली, जब सड़क से गुजरते एक व्यक्ति को मैनहोल (Manhole) के ढक्कन से एक हल्की फुसफुसाहट की आवाज सुनाई पड़ी. उसने तुंरत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही फायर बिग्रेड और इमरजेंसी का एक डॉक्टर  घटनास्थल पर पहुंचे. न्यूज़वीक (Newsweek) के अनुसार, उन्होंने सड़क पर स्टॉर्म ड्रेन सीवर के तरफ जाने वाले  एक मैनहोल कवर को हटाया. इसके बाद एक फायरमैन नीचे उतरा और लड़के को सीवर से बाहर निकाला. ये मैनहोल जो के घर से घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर था. इसके बाद आठ साल के जो को यहां से निकाल कर पुलिस अस्पताल ले गई.अस्पताल में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है, हालांकि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है.

पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार

पुलिस ने जो के लापता होने में किसी का हाथ होने या किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया है. पुलिस ने कहा कि जिस दिन जो लापता हुआ था, उसी दिन वह सीवर में गिर गया था. पुलिस प्रमुख जोहान कुहमे ( Johann Kuehme) ने कहा," पब्लिक से मिली टिप के लिए धन्यवाद, जिससे हम सीवर सिस्टम में जो को ढूंढ पाए. सबसे अहम बात यह है कि वह जीवित है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां वह अच्छे हाथों में है.अब हम सब राहत की सांस ले सकते हैं."

उधर पुलिस प्रवक्ता स्टीफ़न क्लैटे (Stephan Klatte) ने बताया कि लड़का हाइपोथर्मिक (Hypothermic) है लेकिन वह प्रतिक्रिया दे पा रहा था. उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई और उसकी जान को कोई खतरा नहीं था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कथित तौर पर मामूली मानसिक विकास विकार से पीड़ित 8 साल जो के लिए, तूफानी नाले (StormDrain) में इतने लंबे वक्त तक जीवित रहना कैसे संभव था. इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि लड़का सीवर में कैसे आया, लेकिन पुलिस ने बाद में कहा कि वह अंदर रेंग कर गया था और फिर उसे होश नहीं रहा.

ये भी पढ़ें:

PM Modi in Germany: पीएम मोदी ने बर्लिन में भारतीयों को किया संबोधित, कहा - अब समय नहीं गंवाएगा भारत, कांग्रेस पर साधा निशाना

Russia-Ukraine: यूक्रेन युद्ध के पहले दो महीनों में रूसी ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार बना जर्मनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget