एक्सप्लोरर

France Riots: कौन था 17 साल का लड़का 'नाहेल' जिसकी मौत के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, जानें

France Protests Update: फ्रांस में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस वाले ने 17 साल के नाबालिग नाहेल को गोली मार दी थी. इस घटना के बाद पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं.

France Protests: फ्रांस में 17 साल के लड़के की बीते मंगलवार को पुलिस की गोलियों से मौत हो गई. इस घटना के बाद से देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. पुलिस की गोलियों का शिकार हुए नाहेल की मौत को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन फ्रांस में आगजनी, तोड़फोड़ और बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. 

ट्रैफिक जांच के दौरान नाहेल की हत्या का वीडियो भी सामने आया है. देखा गया कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस वाला 17 साल के नाबालिग नाहेल को गोली मार देता है. जिसके बाद नाहेल की मौत हो जाती है. इसके बाद भड़के दंगों में पुलिस ने अब तक 1 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोषी पुलिस अफसर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सब के बाद भी फ्रांस में फैली अशांति कम होने का नाम नहीं ले रही है. 

ऐसे में हम आपको बताते हैं कि 17 साल का नाहेल कौन था

  • नाहेल टेकअलवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था और अपनी मां का इकलौता सहारा था. उसे रग्बी खेलना पसंद था और वह पिछले तीन वर्षों से पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब का सक्रिय सदस्य था. नाहेल की मां मौनिया का दावा है कि अल्जीरियाई मूल के होने के नाते पुलिस ने उसका चेहरा देख उसे गोली मार दी. 
  • मीडिया से बात करते हुए मृत लड़के की मां ने बताया है कि पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगने के कारण उसकी दिलचस्पी इलेक्ट्रिशियन बनने में थी. इसके लिए नाहेल ने कॉलेज में एडमिशन भी लिया था. 
  • नाहेल जिस रग्बी क्‍लब का सदस्य था उसके प्रेसिडेंट ने बताया कि नाहेल बेहद ही ऊर्जावान था. उसमें आगे बढ़ने की ललक थी. वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों से खुद को दूर रखता था. 
  • फ्रांस में भड़के विवाद पर नाहेल के परिवार के वकील, यासीन बुजरू का कहना है कि घटना को केवल नस्लवाद के चश्मे से देखने के बजाय न्याय मांगने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए.
  • अपने बेटे की हत्या पर न्याय की मांग कर रही नाहेल की मां ने बताया कि बेटे का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

OceanGate: एक बार फिर गलती दोहराने जा रही टाइटैनिक दिखाने वाली कंपनी! ओशनगेट ने जारी किया नया विज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget