एक्सप्लोरर

कल से बाहरी लोगों के लिए फ्रांस के सभी बॉर्डर होंगे बंद, जानिए क्या है वजह

फ्रांस ने कोरोना के नए स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं. इसके तहत अब रविवार से यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए बॉर्डर्स को बंद कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि फ्रांस में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बहुत अधिक है.

फ्रांस ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन के बाहर से आने वाले लोगों के लिए रविवार से वह अपनी सीमाएं बंद कर रहा है. फ्रांस का यह कदम कोरोना वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए है ताकि तीसरा लॉकडाउन लगाने को मजबूर नहीं होना पड़े.

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने राष्ट्रपति पैलेस में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी आपात बैठक के बाद शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की. उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूप से ‘‘गंभीर खतरे’’ के प्रति आगाह किया. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने के लिए जांच रिपोर्ट दिखानी होगी.

कड़े नियम लागू कर रहा फ्रांस 

कोरोना वायरस की वजह से फ्रांस ने बॉर्डर के आर-पार आने-जाने की सीमाएं पहले ही तय कर रखी हैं. एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर पिछले हफ्ते सख्त जांच शुरू कर दी गई. यहां अक्टूबर से ही रेस्टोरेंट, टूरिस्ट प्लेस और कई होटल बंद हैं. अब फ्रांस रविवार से यहां सभी बड़े शॉपिंग केंद्रों को भी बंद कर रहा है. साथ ही साथ विदेशों से यात्रा को भी सीमित कर रहा है.

यहां चिकित्सक मांग कर रहे हैं कि अन्य यूरोपीय देशों की तरह फ्रांस में भी नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाए. लेकिन ऐसे कदम के आर्थिक असर के मद्देनजर कास्टेक्स ने कहा, ‘‘हमारा कर्तव्य है कि सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहे ताकि नया लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े, इस लिहाज से आने वाले दिन निर्णायक रहने वाले हैं.’’ बता दें कि फ्रांस उन देशों में से एक है जहां वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक है. यहां कोविड-19 के कारण 75,620 लोगों की मौत हो चुकी है.

दुनिया में कोरोना के कुल मामलों पर एक नज़र 

दुनियाभर में कोरोना का कहर अब भी जारी है. वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 5 लाख 68 हज़ार 297 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 25 लाख 86 हज़ार 386 हो गई है और अब तक 22 लाख 14 हजार 208 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. बीते 24 घंटों में 14 हजार 413 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

यह भी पढ़ें 

इजराइल एम्बेसी के नजदीक हुए ब्लास्ट के मामले एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, अमित शाह ने ली अहम बैठक

चीन पर '13' का साया, क्या अब सामने आ पाएगा वुहान से निकले कोरोना वायरस सच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget