एक्सप्लोरर

हांगकांग: नए कानून के तहत शुरू हुआ एक्शन, ऑनलाइन पोस्ट करने पर चार गिरफ्तार

हांगकांग में चीन के नए कानून के तहत एक्शन शुरू हो गया है. हांगकांग पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलगाववाद भड़काने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

हांगकांग: चीन के नए कानून के तहत हांगकांग में एक्शन शुरू हो गया है. हांगकांग पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलगाववाद भड़काने के संदेह में बुधवार को चार युवाओं को गिरफ्तार करके यह संकेत दिया है कि उसका इरादा चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने का है. एक पुलिस अधिकारी ने कल रात को संवाददाता सम्मलेन में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी युवाओं की उम्र 16 से 21 साल के बीच हैं, जिसमें तीन युवक और एक युवती शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी विद्यार्थी हैं.

चारों पर हांगकांग की आजादी के लिए संगठन बनाने का आरोप

सुरक्षा कानून लागू करने के लिए गठित नई इकाई के वरिष्ठ अधीक्षक ली क्वाई-वाह ने कहा, ‘‘जांच में पता चला है कि हाल ही में समूह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने हांगकांग की आजादी के लिए एक संगठन बनाया है.’’

हांगकांग में एक महीने पहले लागू किए गए इस कानून को लेकर कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को आशंका है कि उनकी गतिविधियों को भी इसके तहत निशाना बनाया जा सकता है. चीन की केंद्रीय सरकार ने अर्द्ध स्वायत्त हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था, क्योंकि यहां के नेता स्थानीय स्तर पर यह विधेयक पारित नहीं करवा पाए थे. इसके साथ ही आशंका भी पैदा हो गई कि इस कदम से हांगकांग की आजादी और स्थानीय स्वायत्ता छिन जाएगी.

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जाहिर नहीं की और न ही उनके संगठन की जानकारी दी. हालांकि, स्टूडेंट लॉकलिज्म नाम के संगठन ने फेसबुक पर कहा कि उसके चार पूर्व सदस्यों को अलगाववाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसमें पूर्व नेता टॉनी चुंग भी शामिल हैं. इस संगठन ने नए कानून के प्रभावी होने से पहले कहा था कि वह समूह को भंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Hajj 2020: इस बार सांकेतिक तौर पर हो रही है हज यात्रा, सिर्फ एक हजार लोगों को मिली है इजाज़त

कोरोना पर नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, नौ दिन बाद मरीज से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget