एक्सप्लोरर

कोरोना पर नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, नौ दिन बाद मरीज से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं

यूके के शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना मरीज़ संक्रमित होने के 9 दिन बाद संक्रमण को नहीं फैला सकता है. भले ही वायरस उसके नाक और गले में प्रवेश कर चुका हो.

कोरोना वायरस को लेकर ब्रिटेन में हुए अध्ययन में नया खुलासा हुआ है. इस खुलासे के मुताबिक कोरोना वायरस का मरीज नौ दिनों के बाद संक्रमण नहीं फैला सकता. इसका मतलब अगर किसी को कोरोना हुआ है तो उससे सिर्फ नौ दिनों तक ही संक्रमण का खतरा है. यह खुलासा ब्रिटेन में 79 रिसर्च के बाद किया गया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक रिसर्च में कहा गया है कि नौ दिन बाद वायरस शरीर में मौजूद तो रहता है लेकिन इससे प्रसार नहीं होता. नौ दिन बाद कोरोना वायरस का कान, नर्व सिस्टम और दिल पर असर बना रहता है. लेकिन यह एक तरीके से बेअसर हो जाता है.

17 से 83 दिनों के बीच गले में पहुंच जाता है वायरस रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना मरीज़ के संक्रमित होने के 17 से 83 दिनों के बीच वायरस मरीज़ के गले में पहुंच जाता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये नतीजे हॉस्पिटल में मरीज को जल्द डिस्चार्ज करने में मददगार साबित होंगे और मेडिकल सुविधाएं मिलने से ज्यादा लोगों को फायदा हो सकेगा.

शोधकर्ता मुगे केविक और एंटोनिया हो का कहना है कि संक्रमित होने के पहले हफ्ते में मरीज़ के अंदर लक्षण ज्यादा दिखाई देते हैं. इसका मतलब है कि जब तक उनका टेस्ट किया जाता है, तब तक वे संक्रामक के सबसे बुरे दौर को पार कर चुके होते हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि इसलिए जैसे ही आपको पता चले कि आप संक्रमित हो, तो आपको तुरंत ही आइसोलेट हो जाना चाहिए. बिना लक्षण वाले लोग भी संक्रमित होने के तुरंत बाद सबसे अधिक संक्रामक होते हैं.

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में दिखी मांसपेशियों की समस्याएं डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना के गंभीर मरीज़ जो हफ्तों तक वेंटिलेटर पर रहते हैं, उन्हें कमज़ोरी और मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ेगा. लंबे समय तक संक्रमित रहने वाला व्यक्ति अंदर से काफी कमज़ोर हो जाता है. ब्रिटेन के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि COVID-19 के साथ उनके आईसीयू के मरीज़ों का एक महत्वपूर्ण अनुपात "एक्सोनल मोनोअनुराइटिस मल्टीप्लेक्स" नामक एक तंत्रिका विकसित करता है, जिसमें गंभीर दर्द, संवेदना की हानि और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है. डॉक्टरों का कहना है कि हमारा अनुभव बताता है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों में इस तरह की परेशानी आम है.

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजस्थान विधानसभा के स्पीकर, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

राज्यपाल ने 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की अनुमति दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget