एक्सप्लोरर

Donald Trump's Statement: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का खुद पर हुए हमले का बाद पहला रिएक्शन, बोले- गोली मुझे छू कर निकली, काफी खून बहा...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रैली में हुई गोलीबारी के बाद पहला रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी और गोली मुझे छूकर निकल गई.' ट्रंप ने काफी खून बहने की भी बात कही. 

Donald Trump rally shooting: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोलीबारी की घटना के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया. ट्रंप ने कहा, 'यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद देता हूं. रैली में गोलीबारी की घटना में मारे गए एक व्यक्ति और एक अन्य घायल हुए शख्स के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. यह चौंकाने वाली बात है कि हमारे देश में ऐसी घटना हो सकती है. मारे गए शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है. मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में एक गोली छू कर निकल गई.' उन्होंने कहा, 'गोली चलने की तेज आवाज सुनी और तुरंत पता चल गया कि गोली मेरी त्वचा को छूकर निकली है और काफी खून बहा. GOD BLESS AMERICA'

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी की घटना की US के प्रेसिडेंट जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने X पर पोस्ट करके आलोचना की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने X पर लिखा, "मुझे पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली है. यह सुनकर खुशी हुई कि वह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है. ट्रंप, उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. जिल और मैं उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सीक्रेट सर्विस के आभारी हैं. अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए."

क्या बोलीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस?

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लिखा, 'पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की जानकारी मिली है. डग और मैं राहत महसूस कर रहे हैं कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. ट्रंप, उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस गोलीबारी की घटना में घायल हुए हैं.  इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है. हम सभी को इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए कि इससे और अधिक हिंसा न हो."

हिंसा की कोई जगह नहीं- ओबामा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पोस्ट किया, "हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई भी स्थान नहीं है. हालाँकि हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन हम सभी को राहत महसूस करनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है. हमें इस मोमेंट का उपयोग अपनी राजनीति में सम्मान और दोबारा खुद को प्रतिबद्ध करने के लिए करना चाहिए. मिशेल और मैं डोनाल्ड ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. 

ये भी देखें : Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली में गोलीबारी, घायल हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, बाइडेन बोले- 'हिंसा की कोई जगह नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget