एक्सप्लोरर

जब ईरान ने बरसाईं इजरायल पर मिसाइलें तो बंकर की ओर भागने लगे थे नेतन्याहू, क्या है Video की सच्चाई

Iran-Israel Tension: ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर मंगलवार को बड़ा हमला किया. इजरायली पीएम ने इस हमले को ईरान की बड़ी गलती बताया. उन्होंने कहा, जो हमपर हमला करेगा, हम उस पर हमला करेंगे.

ईरान ने मंगलवार को बड़ा हमला किया. ईरान की ओर से इजरायल पर करीब 180 मिसाइलें दागी गईं. इनमें से कुछ सुपरसोनिक मिसाइलें भी थीं. ईरान के इस हमले के वक्त इजरायल में अफरा-तफरी मच गई. लोग चिल्लाने लगे. हर तरफ सायरन बजने लगे. सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़े कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इनमें एक वीडियो में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी भागते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ईरान ने जैसे ही हमला किया, नेतन्याहू बंकर की तरफ भागने लगे. आइए जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है?

सोशल मीडिया पर ईरान समर्थित कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया है. एक पोस्ट में दावा किया गया कि ईरान के हमले के वक्त इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू भागकर बंकर में जाने लगे. 


एक दूसरे यूजर ने दावा किया, "कोई बेंजामिन नेतन्याहू को छिपने के लिए जगह दे. बेचारा भाग भी नहीं पा रहा है. आखिरकार, नेतन्याहू ने बंकर में छिपकर अपनी जान बचाई. वह अपने देशवासियों को उनके हाल पर छोड़कर भाग गया और छुप गया."

3 साल पुराना है वीडियो

हालांकि, यह वीडियो तीन साल पुराना बताया जा रहा है. इस वीडियो को 2021 में शेयर किया गया था. इसमें बताया गया था कि नेतन्याहू इजरायली संसद के कॉरिडोर में दौड़ते हुए पहुंचे. 


ईरान के हमले पर क्या बोले नेतन्याहू

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले को बड़ी गलती बताया. उन्होंने कहा, ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी. नेतन्याहू ने कहा, हम पर जो हमला करेगा, हम उस पर पलटवार करेंगे. 

दरअसल, ईरान का सीधे तौर पर इजरायल पर यह इस साल का दूसरा हमला है. इससे पहले अप्रैल में ईरान ने इजरायल पर ऐसा ही हमला किया था. हालांकि, तब इजरायल और उसके सहयोगियों के डिफेंस सिस्टम ने इसे विफल कर दिया था. मंगलवार को किए गए हमले को ईरान ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत का जवाब बताया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget