एक्सप्लोरर

Brexit बाद वार्ता में गतिरोध के लिए EU-ब्रिटेन ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया

ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर हो गया था जिसमें अब बस 27 राष्ट्र बच गए हैं. इससे साढ़े तीन साल पहले देश ने चार दशक की सदस्यता को समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया था.

लंदन: ब्रेक्जिट बाद व्यापार वार्ता में गतिरोध के लिए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. ब्रिटेन ने जहां यूरोपीय संघ (ईयू) से चर्चा में 'अधिक वास्तविकता' का प्रदर्शन करने को कहा, वहीं 27 देशों वाले संघ ने कहा कि वह एक 'विश्व शक्ति' है.

वार्ता का नवीनतम दौर निराशा के बीच मंगलवार को लंदन में शुरू हुआ. इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि ब्रिटेन सरकार 31 जनवरी को ईयू से अलग होने से पहले की गई प्रतिबद्धताओं से हटकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने जा रही है.

ब्रिटिश सरकार के मुख्य वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट ने कहा कि ईयू को स्वतंत्र देश के रूप में ब्रिटेन के स्तर के बारे में 'अधिक वास्तविकता' का प्रदर्शन करना चाहिए. वहीं, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि संघ अपनी मांगों पर झुकने को तैयार नहीं है. उन्होंने ब्रसेल्स आर्थिक फोरम में मंगलवार को कहा, "हम न सिर्फ अपने नागरिकों को, बल्कि बाकी दुनिया के लिए भी एक संदेश भेज रहे हैं कि यूरोप एक विश्व शक्ति है और हम अपने हितों की रक्षा करने को तैयार हैं."

15 अक्तूबर तक समझौता नहीं हुआ तो ब्रिटेन ब्रेक्जिट वार्ता से बाहर हो जाएगा: UK प्रधानमंत्री जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट के बाद की व्यापार वार्ता के अहम चरण से पहले रविवार को सख्त रुख अपनाया था. उन्होंने कहा था कि समझौता तभी संभव है जब यूरोपीय संघ के वार्ताकार 'अपनी मौजूदा स्थिति पर फिर से विचार' करने के लिए तैयार हों. वहीं ईयू ब्रिटेन पर गंभीरता से वार्ता में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया था.

ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर हो गया था जिसमें अब बस 27 राष्ट्र बच गए हैं. इससे साढ़े तीन साल पहले देश ने चार दशक की सदस्यता को समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया था. इस राजनीतिक प्रस्थान के बाद एक आर्थिक विराम लगना है जब 11 महीने का पारगमन काल 31 दिसंबर को समाप्त होना है और ब्रिटेन ईयू के एकल बाजार और सीमा शुल्क संघ से हट जाएगा.

ये भी पढ़ें- India-China standoff: रूस को उम्मीद, भारत-चीन बातचीत के जरिये हल कर लेंगे सीमा विवाद अमेरिका: कमला हैरिस के कोविड वैक्सीन बयान पर राष्ट्रपति ट्रंप ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget