एक्सप्लोरर

India-China standoff: रूस को उम्मीद, भारत-चीन बातचीत के जरिये हल कर लेंगे सीमा विवाद

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिये रूस के चार दिनों के दौरे पर मंगलवार को मॉस्को पहुंचे. उनका यह दौरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रूस की राजधानी की यात्रा करने के महज कुछ ही दिनों बाद हो रहा है.

नई दिल्ली: रूस ने मंगलवार को उम्मीद जतायी कि भारत और चीन बातचीत के जरिये सीमा विवाद सुलझा लेंगे. साथ ही उसने दोनों देशों की रजामंदी के बिना मध्यस्थता कराने की बात से भी इनकार कर दिया. भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बबुश्किन ने कहा कि उनकी सरकार बातचीत के जरिये पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होते देखना चाहती है.

भारत और चीन बातचीत के जरिये सीमा विवाद सुलझा लेंगे

बबुश्किन ने ऑनलाइन बातचीत में कहा, ''हमें उम्मीद है कि भारत और चीन बातचीत के जरिये सीमा विवाद सुलझा लेंगे. उन्होंने यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा झड़प के बाद बढ़े तनाव के एक दिन बाद की है.''

चार दिवसीय रूस दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर आठ देशों के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिये मंगलवार को चार दिवसीय रूस दौरे पर गए हैं. इस दौरान वह बृहस्पतिवार को बैठक से इतर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात कर सकते हैं.

बबुश्किन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में रूस द्वारा मध्यस्थ की भूमिका निभाने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि जब तक दोनों देश नहीं चाहते तब तक ऐसा नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा, ''हम दोनों देशों के बीच विवादों के समाधान की प्रक्रिया में शामिल नहीं है. हम इसके लिये सकारात्मक माहौल बनाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं.''

भारत और चीन के बीच‌ तनावपूर्ण बने हुए हैं हालात भारत और चीन के बीच‌ हालात कितने तनावपूर्ण बन गए हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 45 साल बाद एलएसी पर फायरिंग की घटना सामने आई है. भारतीय सेना के मुताबिक, सोमवार शाम को चीनी सेना ने भारत की एक फॉरवर्ड पोजिशन के करीब आने की‌ कोशिश की और डराने के इरादे से हवाई फायरिंग की.‌ लेकिन चीन ने उल्टा भारत पर ही वार्निंग-शॉट्स फायर करने का आरोप लगा डाला. फायरिंग के बाद से ही रेजांगला के करीब मुखपरी हिल पर चीनी सैनिक भाले और दूसरे हथियार लेकर भारतीय सेना से कुछ मीटर की दूरी पर जमे हुए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच 'स्टैंडऑफ' की स्थिति बनी हुई है.

हर बार चीन को कोशिशों को नाकाम कर देती है भारतीय सेना पिछले चार महीने से पूर्वी लद्दाख ‌से‌ सटी 826 किलोमीटर लंबी एलएसी पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. यहां तक की गलवान घाटी में हिंसक झड़प भी हो चुकी है. लेकिन 29-30 अगस्त को पैंगोंग त्सो के दक्षिण में हैनान कोस्ट से‌ रेचिन ला तक के करीब 60 किलोमीटर की एलएसी पर भारत ने उंचे पहाड़ों और दर्रों को अपने अधिकार-क्षेत्र में कर लिया है. इसके बाद से ही चीनी सेना तिलमिलाई हुई है और लगातार घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है. लेकिन हरबार भारतीय सेना चीन की इन कोशिशों को नाकाम कर देती है.

सीमा पर तनाव के बीच SCO बैठक में मिल सकते हैं पीएम मोदी और शी जिनपिंग, आज चीनी विदेश मंत्री से मिलेंगे जयशंकर LAC पर फायरिंग करने के बाद भी भाला लेकर जमे हुए हैं चीनी सैनिक, देखें Exclusive तस्वीर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
Israel-Iran War Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने PAK की लगाई लंका
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget