एक्सप्लोरर

Eric Garcetti Profile: भारत में US के नए राजदूत एरिक गार्सेटी, जो बाइडेन के वफादार, जानें

Eric Garcetti: एरिक गार्सेटी के वेबसाइट के अनुसार उनका बचपन अमेरिका के सैन फर्नांडो घाटी में बिता है. उन्होंने B.A और M.A की पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है.

Eric Garcetti India New US Ambassador: एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) को भारत में नए अमेरिकी राजदूत (US Ambassador) के पद के लिए चुना गया है. एरिक गार्सेटी की नियुक्ति की पुष्टि अमेरिकी सीनेट ने बुधवार (15 मार्च) को की. गार्सेटी को साल 2021 जुलाई में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के तरफ से नॉमिनेट किया गया था, जिसके बाद इसी साल जनवरी में  फिर से मनोनीत किया गया. एरिक गार्सेटी को जो बाइडेन का वफादार माना जाता है. 

कल हुई वोटिंग में एरिक गार्सेटी के पक्ष में कुल 52 वोट आए, जबकि उनके खिलाफ 42 वोट किए गए. आपको बता दे कि एरिक गार्सेटी भारत में 52 साल के राजदूत केन जस्टर की जगह लेंगे, जिनकी नियुक्ति पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी. केन जस्टर को साल 2017 मई में भारत को राजदूत नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्होंने बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था.

कौन है एरिक गार्सेटी

  • एरिक गार्सेटी के वेबसाइट के अनुसार उनका बचपन अमेरिका के सैन फर्नांडो घाटी में बिता है. उन्होंने B.A और M.A की पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है. वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रोड्स स्कॉलर थे और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में भी पढ़े थे.
  • उन्होंने ऑक्सिडेंटल कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया (USC) में भी पढ़ाई की है. इसके बाद  गार्सेटी ने लगातार 12 सालों तक यूनाइटेड स्टेट्स नेवी रिजर्व में एक अधिकारी के रूप में भी काम किया.
  • एरिक गार्सेटी जुलाई 2013 से दिसंबर 2022 तक लॉस एंजिल्स के 42वें मेयर थे. वो देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स के पहले यहूदी मेयर नियुक्त किए गए थे. उन्हें नगर परिषद (2006-2012) के अध्यक्ष के रूप में सेवा देने के लिए उनको चार बार चुना गया था.
  • हालांकि, उनके मेयर पद के कार्यकाल के दौरान उनके दोस्त और सलाहकार जैकब्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे. इस पर गार्सेटी ने बार-बार कहा कि वो जैकब्स के कथित व्यवहार के बारें में जानकारी नहीं थी.
  • एरिक गार्सेटी के पिता गिल लॉस एंजिल्स काउंटी के 40 वें जिला अटॉर्नी के रूप में दो कार्यकालों में सेवा की थी. एरिक गार्सेटी की पत्नी एमी ऑक्सफोर्ड में ही क्लासमेट थे. उन्होंने एमी से साल 2009 जनवरी में शादी की. फिलहाल वो गोद ली बेटी के माता-पिता है.

ये भी पढ़ें:US Ambassador To India: भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे एरिक गार्सेटी, सीनेट ने पक्ष में किया मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget