एक्सप्लोरर

फ्रांस: 25 जून से जनता के लिए फिर से खुलेगा एफिल टॉवर, लेकिन बरतनी होंगी कई सावधानियां

दुनिया में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 25 जून से आम जनता के लिए फिर से एफिल टॉवर खोला जाएगा. ऑपरेटर ने बताया कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार एफिल टॉवर इतने दिनों के लिए बंद रहा है.

पेरिस: दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. इस संकट को देखते हुए वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब कई देश लॉकडाउन में ढ़ील दे रहे हैं. फ्रांस ने भी आर्थिक संकट को देखते हुए 15 मई से लॉकडाउन में ढ़ील देना शुरू कर दिया था.

25 जून से खुल रहा है एफिल टॉवर 

इस बीच खबर आई है कि 25 जून से पेरिस स्थित एफिल टॉवर भी आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. बता दें कि लॉकडाउन के चलते पिछले तीन महीनों से यह बंद था. इसके ऑपरेटर ने बताया कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार एफिल टॉवर इतने दिनों के लिए बंद रहा है. हालांकि, यहां आने वाले 11 साल के ऊपर के सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

एफिल टॉवर का टॉप फ्लोर रहेगा बंद 

एफिल टॉवर वेबसाइट ने कहा कि 25 जून से एक बार फिर लोग एफिल टॉवर का दीदार कर सकेंगे, लेकिन यहां फेस मास्क अनिवार्य रहेगा. हालांकि, लोग लिफ्ट या एलिवेटर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. कोरोना को देखते हुए सिर्फ सीढ़ियों से आने की इजाज़त ही रहेगी.

वेबसाइट में आगे कहा गया कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रति मंज़िल सिर्फ सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी. यह फैसला संक्रमण के जोखिम को देखते हुए लिया गया है. टॉप फ्लोर अभी बंद रहेगा, क्योंकि ऊपर आने वाली लिफ्ट काफी छोटी होती है. हालांकि, गर्मियों के दौरान यह फिर से खुल सकता है।

दुनियाभर में 72 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से 72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस संक्रमण से अब तक चार लाख आठ हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अगर फ्रांस में इस संक्रमण की बात करें तो यहां अब तक एक लाख 55 हज़ार से ज्यादा कंफर्म केस सामने आ चुके हैं. वहीं 29 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

केरल: पार्टी के यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज से होगी CM विजयन की बेटी की शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget