एक्सप्लोरर

Egypt: मिस्र सरकार ने ईद से पहले 41 कैदियों को किया रिहा, राजनीतिक कार्यकर्ता और पत्रकार भी शामिल

Egypt: सरकारी अखबार ‘अल-अहराम’ के अंग्रेजी संस्करण की एक खबर के अनुसार, कुल 41 कैदियों को रिहा किया गया है.

मिस्र में मुसलमानों के पाक माह रमजान के खत्म होने से एक सप्ताह पहले रविवार को 41 कैदियों को रिहा किया गया. इस समय आम तौर पर कैदियों को माफी दी जाती है. एक राजनीतिक दल और आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी. राजनीतिक कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों ने कई कैदियों की रिहाई की पुष्टि की है. ‘द रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट पार्टी’ ने बताया कि रिहा किए गए लोग राजनीतिक कैदी थे, जिन्हें उनके खिलाफ दर्ज मामलों में सुनवाई होने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था.
 
सरकारी अखबार ‘अल-अहराम’ के अंग्रेजी संस्करण की एक खबर के अनुसार, कुल 41 कैदियों को रिहा किया गया है. सरकार के मानवाधिकार निकाय ने एक बयान में बताया कि केवल उन लोगों को रिहा किया गया है, जिन्हें उनके खिलाफ दर्ज मामलों में सुनवाई शुरू होने से पहले गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.
 
कैदियों को राष्ट्रपति की क्षमा पर रिहा किया जाता है
 
यह कदम रमजान के अंत में ईद की छुट्टी से एक हफ्ते पहले उठाया गया है. यह आम तौर पर एक ऐसा समय होता है, जब कैदियों को राष्ट्रपति की क्षमा पर रिहा किया जाता है. इस साल रिहा किए गए कैदियों की संख्या हाल के वर्षों में रिहा किए गए कैदियों में सर्वाधिक है. ऐसा कहा जाता है कि मिस्र की जेलों में हजारों राजनीतिक कैदी हैं, जिनमें अधिकतर के खिलाफ दर्ज मामलों में सुनवाई भी शुरू नहीं हुई है.
 
पत्रकार मोहम्मद सलाह को भी रिहा
 
रिहा होने वालों में राजनीतिक कार्यकर्ता वलीद शौकी भी हैं. उनकी पत्नी हेबा अनीस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी. कार्यकर्ता एसरा अब्देल फत्ताह ने बताया कि पत्रकार मोहम्मद सलाह को भी रिहा कर दिया गया है. मानवाधिकार के मामलों के वकील नाबेह एलगनादी ने रादवा मोहम्मद के साथ एक तस्वीर साझा की, जिन्हें राष्ट्रपति अब्देल फत्तह अल-सिसी की आलोचना करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद गिरफ्तार किया गया था.
 
देश के दक्षिणी हिस्से में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया
इस बीच, कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मानवाधिकार मामलों के वकील खालिद अली ने शनिवार को बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया. इन लोगों ने ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो में बढ़ती खाद्य कीमतों के खिलाफ एक गीत गाया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget