एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण कितने बजे होगा, जानें क्या-क्या होगा खास, पढ़ें सब कुछ

Donald Trump swearing-in ceremony: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में संगीत कार्यक्रम, उत्सव परेड सहित कई औपचारिक कार्यक्रम होंगे. वह संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे.

Donald Trump swearing-in ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार (20 जनवरी 2025) को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं. इस दौरान वह दो बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे. इनमें से एक उन्हें उनकी मां ने उपहार के तौर पर दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबिल होगी. कड़ाके की ठंड की वजह से ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह इस बार खुले में नहीं होगा.शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के रोटुंडा के अंदर होंगे. आखिरी बार राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1985 में इनडोर शपथ ली थी. उस वक्त भी यूएस कैपिटल में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी. वाशिंगटन में सोमवार को तापमान माइनस में रहने की भविष्यवाणी की गई है. 

ट्रंप के औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह में संगीत कार्यक्रम, उत्सव परेड सहित कई औपचारिक कार्यक्रम होंगे. वह संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयनुसार रात के करीब 10:30 बजे) होगा. अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ दिलाएंगे.

रविवार, 19 जनवरी का कार्यक्रम

  • शपथ ग्रहण से पहले, ट्रंप रविवार को आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
  • वाशिंगटन डीसी में कैपिटल वन एरिना में अपने समर्थकों के साथ एक मेगा रैली करेंगे.
  • रैली के बाद कैंडल लाइट डिनर

शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम (20 जनवरी)

  • सुबह 5 बजे:  उपस्थित लोगों के लिए नेशनल मॉल में सुरक्षा जांच शुरू होगी.
  • सुबह 9:30 बजे:  कैपिटल के पश्चिमी लॉन में कैरी अंडरवुड की ओर से अमेरिका द ब्यूटीफुल गीत गाए जाने सहित लाइव प्रदर्शन होंगे.
  • नव-निर्वाचित राष्ट्रपति और उनका परिवार व्हाइट हाउस के पास जॉन्स एपिस्कोपल चर्च में प्रार्थना में भाग लेगा.
  • व्हाइट हाउस में बाइडेन और ट्रंप परिवार के लिए चाय का आयोजन किया जाएगा.
  • इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और व-निर्वाचित उपराष्ट्रपति माइक पेंस शपथ ग्रहण समारोह के लिए यूएस कैपिटल बिल्डिंग जाएंगे.
  • दोपहर 12 बजे (भारतीय समयनुसार रात के करीब 10:30 बजे) चीफ जस्टिस आधिकारिक रूप से ट्रंप को शपथ दिलाएंगे.
  • शपथ के बाद ट्रंप भाषण देंगे, जिसमें वे बताएंगे कि अगले चार साल के दौरान वह कैसा काम करने वाले हैं.
  • राष्ट्रपति की परेड पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से होते हुए व्हाइट हाउस तक जाएगी, जिसमें सैन्य रेजिमेंट, मार्चिंग बैंड और झांकियां शामिल होंगी.

कहां देखें शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह एक सार्वजनिक कार्यक्रम है, और वाशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल में हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है, ताकि वे बड़ी वीडियो स्क्रीन पर समारोह देख सकें. जो लोग वाशिंगटन नहीं आ सकते, उनके लिए इस कार्यक्रम का एबीसी, एनबीसी और सीएनएन जैसे प्रमुख समाचार चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें : Akash Defense System: भारत का आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मेनिया के बाद इस मुस्लिम देश भी खरीददारों की लाइन में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget